Video: नेहा कक्कड़ ने गरीब बच्चों को बांटे 500-500 के नोट, फिर हुआ कुछ ऐसा कि छिपा लिया मुंह
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेल्फी क्वीन के नाम से लोकप्रिय नेहा कक्कड़ काफी दरियादिल हैं, जिसकी जानकारी हम सभी को है। कभी शो पर तो कभी राह चलते वह लोगों की काफी मदद करती हैं। हालांकि इस बार मदद करना नेहा कक्कड़ को काफी भारी पड़ गया और मुसीबत में फंस गई। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह परेशान और रोती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनके फैंस इसके लिए नेहा को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

नेहा बच्चों को पांच-पांच सौ के नोट बांट रही थीं
वूम्पला के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नेहा कक्कड़ का वीडियो शेयर किया गया है। नेहा का ये वारयल वीडियो एक रेस्तरां का है। वीडियो में नेहा अपनी कार में बैठी हुई हैं और उनकी कार को ढेर सारे बच्चों ने घेर रखा है और शोर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के पास मौजूद बच्चे अचानक से शोर मचाना शुरू कर देते हैं। दरअसल, नेहा बच्चों को पांच-पांच सौ के नोट बांट रही थीं।

बच्चों से घिरीं नेहा रोने लगीं
इस दौरान और बच्चे वहां पहुंच गए। हालांकि रेस्तरां के गार्ड ने बच्चों को हटाने की कोशिश की तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । बच्चों को इस तरह चिल्लाता देख नेहा कक्कड़ घबरा जाती हैं। वहीं शोरगुल सुनकर नेहा अपना मुंह छिपाकर रोने भी लगती हैं। इस वायरल वीडियो में नेहा काफी इमोशनल और घबराई हुई नजर आ रही हैं।

फैंस ने वीडियो पर किया कमेंट
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि वहां पर जो लोग खड़े हैं वो ये सब तमाशा आखिर कैसे देख रहे थे। वहीं कुछ फैंस ये भी सवाल कर रहे हैं कि बच्चों को पहले ही क्यों नहीं समझाकर हटाया तो कुछ ने कहा कि ये बच्चे भिखारी नहीं चोर हैं।

वायरल वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
इस वायरल वीडियो को अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं एक फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर पैसे दिये तो शो ऑफ और नहीं दिया तो भी सुनना पड़ रहा है। इसके अलावा एक फैंस ने कमेंट किया कि अगर पैसे की जगह कुछ और जैसे खाना और कपड़ा दिया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।
लोगों ने पूछा- पपराजी कहां थे
इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस नाराजगी जता रहे हैं कि आखिर वहां खड़े लोग ये सब तमाशा देख कैसे रहे थे। फैंस ने पोस्ट पर सवाल करते हुए पूछा कि जो पैपराजी सेलिब्रिटी के आगे पीछे घूमती रहती हैं उसने इस घटना के दौरान बच्चों को क्यों नहीं समझाया या हटाया। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये बच्चे भिखारी नहीं चोर हैं। हालांकि खैर मामला चाहे जो भी हो लेकिन सिंगर नेहा कक्कड़ को रोते देख फैंस दुखी जरूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications