पैरेंट्स थे शादी के खिलाफ, फिर भी इस एक्ट्रेस का पति ने किया ऐसा हाल, कहा- 'उसने मुझे बीच सड़क पर...'
Neha Dhupia Angad Bedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं इन दिनों वह अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार उनके पति अंगद बेदी ने गुस्से में बीच सड़क पर अकेला छोड़ दिया था।
नेहा धूपिया ने NDTV को दिए इंटरव्यू में ये किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक दोस्त की शादी मं वह अंगद बेदी के साथ गई थीं और इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। बात यहां तक पहुंच गई थी कि अंगद ने गुस्से में उन्हें बीच सड़क पर छोड़ दिया था और उस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही थी।

नेहा धूपिया ने कहा कि, 'हम दोनों एक दोस्त की शादी में गए थे। जो कि एक फार्महाउस में थी। उस वक्त बहुत ठंड थी और घर जाने का मेरे पास कोई साधन नहीं था। लेकिन उस दौरान अंगद नए दोस्त बनाने में व्यस्त थे। उस चीज से हालांकि मुझे कोई भी दिक्कत नहीं थी लेकिन मैं बहुत ज्यादा थकी हुई थी। इसके बाद जब मैंने उन्हें बात करने के लिए रोका तो वह बहुत ज्यादा चिढ़ गए थे।'
नेहा धूपिया ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'उन्होंने मुझसे इसके बाद कहा कि मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं। फिर उन्होंने अपनी कार निकाली और मुझे बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और कहा अपने घर का रास्ता अब तुम खुद ढूंढ़ लो। उसके बाद मुझे इतना ज्यादा गुस्सा आया और मैंने मन बना लिया कि मैं इस इंसान से अब कभी भी बात नहीं करूंगी। लेकिन आज हम दोनों ही शादीशुदा हैं और यही जिंदगी है।'
बता दें कि, नेहा धूपिया और अंगद बेदी की साल 2018 में एक गुरुद्वारे में शादी हुई थी। शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर ये फैसला लिया था। शादी के 5 महीने बाद ही नेहा ने बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में उनके बेटे का जन्म हुआ। फिलहाल वह अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications