लंच करने साथ निकले नीतू कपूर और आलिया भट्ट, सास ने सड़क पर बहू पर बरसाया प्यार, फैंस बोले-'सब झूठा है'
Neetu Kapoor Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में वह अपनी फैमिली के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं। इस दौरान वह अपनी सास नीतू कपूर, बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के नजर आईं।
आलिया भट्ट अपनी फैमिली लेडीज के साथ जैसे ही लंच करके रेस्टोरेंट के बाहर निकली तो पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वहीं कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच एक ऐसा मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया जिसे देखकर ना सिर्फ पैप्स बल्कि पैपराजी भी हैरान रह गए।

दरअसल, खटपट की खबरों के बीच नीतू कपूर कार में बैठने से पहले बहू आलिया भट्ट पर प्यार बरसाती हुई नजर आईं। नीतू ने पहले आलिया की बहन और मां को गले लगाकर उन्हें बॉय कहा। इसके बाद जब वह बहू आलिया के पास आईं तो उन्होंने बड़े ही क्यूट अंदाज में बहू पर प्यार बरसाया। वह अपनी बहू के गालों पर प्यार पुचकारती हुई नजर आईं। इसके बाद आलिया ने अपनी बहन और मां को गाड़ी में बैठाकर उन्हें बॉय कहा।
अब इस वायरल वीडियो को देख फैंस हैरान रह गए और नेटिजेन्स ने इसे पब्लिक स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा, 'ये सास कितनी ओवरएक्टिंग कर रही है मीडिया के सामने।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'दोनों की मुस्कान झूठी है।' एक ने लिखा, 'बाहर तो प्यार दिखाते हैं और अंदर ही अंदर एक दूसरे को काफी कुछ कह रही हैं।'
बता दें कि नीतू कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपनी खटपट की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्म एनिमल की सक्सेस पार्टी में भी दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आई थीं। सास बहू ने एक भी बार साथ में पोज नहीं दिया था। जिसके बाद फैंस ने कयास लगाया कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। खैर अब इस वीडियो के सामने आने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications