Neetu Kapoor ने कर दी बहू आलिया की बेटे रणबीर से तुलना, बताया राहा के पैदा होने के बाद क्या हुए बदलाव
Neetu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन जब से वह पिता बने हैं उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदलाव आ गए। हाल ही में कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक्टर ने बेटी राहा को लेकर खुलकर बात की। साथ ही पिता बनने का सफर कैसा रहा इस पर चर्चा की।
कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला एपिसोड 30 मार्च को रिलीज हो चुका है। इसमें रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर पहुंची। इस दौरान सभी ने रणबीर और आलिया के माता-पिता बनने के बाद की सफर के बारे में बात की। रणबीर ने बताया कि उनकी जिंदगी पहले से काफी बदल चुकी हैं। वहीं मां नीतू कपूर ने कहा कि ज्यादातर बेटी राहा की देखभाल करने में ही बिजी रहते हैं।

इसके बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी कहा कि, "वह बहुत प्यारे, अद्भुत पिता हैं।" इसके बाद जब कपिल शर्मा ने पूछा कि, क्या उन्हें एक बेटी का पिता बनने में मजा आता है तो एक्टर ने जवाब में कहा कि, 'राहा के जन्म के बाद से मेरा शूटिंग में भी जाने का मन नहीं करता। मेरा बस मन करता है कि मैं उसके पास रहूं। मैं घर पर बैठकर बस उसे देखना चाहता हूं।'
बातचीत के दौरान, नीतू ने रणबीर और आलिया की तुलना उनके पालन-पोषण के आधार पर की। और एक्टर के पिता होने पर उनकी तारीफ की। इसके अलावा, खेल खेल में की अभिनेत्री ने बताया कि कैसे रणबीर काफी शांत हुआ करते थे। लेकिन जब वह राहा के जन्म के बाद पहली बार उससे मिले, तो वह बहुत ज्यादा खुश थे।
नीतू ने रणबीर की तुलना उनके पिता ऋषि कपूर से भी की और कहा कि "असल जिंदगी में वह इन सब चीजों में इतना रिएक्ट नहीं किया करते थे। लेकिन रणबीर सबसे पिता हैं और आलिया भी एक अच्छी मां हैं। मैंने बहुत से पिता देखे हैं लेकिन उनके जैसा कोई नहीं देखा। लेकिन मेरे पति बच्चों के प्रति कभी भी बहुत अच्छे नहीं थे।" बता दें कि पिछले साल ही कपल ने अपनी बेटी राहा का पहला जन्मदिन मनाया था।












Click it and Unblock the Notifications