1000 Babies Teaser: '1000 बेबीज' का रिलीज हुआ टीजर, नर्स की चालबाजी का खुलेगा राज, होश उड़ा नीना गुप्ता का लुक

1000 Babies Teaser: वेब सीरीज पंचायत 3 में मंजू देवी बनकर धमाल मचाने वाली नीना गुप्ता की अगली वेब सीरीज 1000 बेबीज का टीजर रिलीज हो चुका है। इसका निर्देशन नजीम कोया ने किया है।

'1000 बेबीज' रिलीज कब होगी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इसमें नीना गुप्ता का रोल काफी अलग होने वाला है। 1000 बेबीज का टीजर महज 54 सेकंड है। लेकिन इसमें वेब सीरीज की कहानी के कई सारे नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं।

Neena Gupta

1000 बेबीज का टीजर देख फैंस में और दिलतस्पी बढ़ गई है। इसमें जो नीना गुप्ता का लुक देखने को मिला वो काफी भयानक है। टीजर की शुरूआत में एक सुनसान जंगल दिखाई देता है। इसके बाद एक अस्पताल और उसमें कुछ गर्भवती महिलाएं दिखाई देती हैं। वहां नर्स को देखकर ऐसा लगता है कि वह कुछ गलत काम कर रही हैं। तभी नीना गुप्ता का लुक सामने आता है और वह कहती हैं कि, 'मेरे बच्चों की आवाज मेरे कानों में गूंजती है। सारे बच्चे एक साथ चिल्ला रहे हैं।'

बिखरे बालों में नीना गुप्ता का लुक काफी डरा देने वाला है। सीरीज का टीजर देख ऐसा लग रहा है कि नीना 1000 बच्चों को बचाने के लिए प्लान करेंगी। कुल मिलाकर 1000 बेबीज का टीजर सस्पेंस से भरपूर है। नीना गुप्ता के बाद इसमें कई अन्य कलाकारों की भी एंट्री हुई। सोशल मीडिया पर फैंस इस टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'1000 बेबीज' में नीना गुप्ता के अलावा सिराजुद्दीन नजर, अश्विन कुमार, रहमान, राधिका राधाकृष्णन, शाजू श्रीधर, जॉय मैथ्यू, इरशाद अली, श्रीकांत मुरली, आदिल इब्राहिम, श्रीकांत बालचंद्रन, मनु एम लाल जैसे कई बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थी कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+