अनंत-राधिका की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थी कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह
Kangana Ranaut On Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत नदारद रहीं। अब उन्होंने खुलासा किया कि इस ग्रैंड वेडिंग में क्यों नहीं आई थी।
अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका की शादी में पानी की तरह पैसे बहाए हैं। शादी के सभी फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं रिहाना और जस्टिन बीबर जैसे पॉप सिंगर ने लाइव परफॉर्म किया था। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिली थी।

हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया आखिर किस वजह से वह अंबानी परिवार की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अंबानी परिवार ने उन्हें इंवाइट किया था? तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा उन्हें पर्सनली बुलाया गया था लेकिन घर की शादी की वजह से वह शामिल नहीं हो पाईं।
कंगना रनौत ने कहा कि, "मुझे अनंत अंबानी ने फोन किया था, और वो बहुत प्यारे हैं। मुझसे उन्होंने कहा था कि आप मेरी शादी पर जरूर आना। मैंने कहा 'देखो मेरे घर पर खुद एक शादी है'। वो एक शुभ तारीख थी, तो मेरे छोटे भाई की शादी थी। वैसे भी मैं ऐसी फिल्मी शादियों में जाना कम ही पसंद करती हूं। लेकिन फिर भी मैं उन्हें शुभकामनाएं दी।"
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगे। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होगा कि लंबे इंतजार के बाद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने अवॉर्ड को बताया था 'बेकार', इमरान हाशमी ने कसा तंज, कहा-'क्योंकि मिलना बंद हो गए'












Click it and Unblock the Notifications