तब कमरे से बाहर नहीं निकलती थी वो, नीना गुप्‍ता ने एक्‍ट्रेस बेटी मसाबा के बारे में खोला राज

तब कमरे से बाहर नहीं निकलती थी वो, नीना गुप्‍ता ने एक्‍ट्रेस बेटी मसाबा के बारे में खोला राज

मुंबई, 13 अगस्‍त: नीना गुप्ता अपने बिंदास बोल के लिए जानी जाती हैं। उन्‍होंने अपने जीवन पर एक बुक लिखी जिसमें उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाइफ को खोल कर रख दिया है। इस किताब के आने के बाद नीना गुप्‍ता आद दिन अपनी पर्सनल लाइफ के बेहद पर्सनल खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अब नीना गुप्‍ता ने अपनी एक्‍ट्रेस और डिजाइनर बेटी मसाबा के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

नीना गुप्‍ता ने मसाबा के लुक्‍स को लेकर खोला राज

नीना गुप्‍ता ने मसाबा के लुक्‍स को लेकर खोला राज

नीना गुप्‍ता ने अपनी फैशन डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता के मुंहासों और घुंघराले बालों के संघर्ष की आपबीती बयां की है। नीना बताती हैं कि वो मसाबा को कई डॉक्टरों के पास ले गई जिन्होंने उसके मुंहासों के इलाज के लिए दवाइयां देने की सिफारिश की।

मसाबा मुझसे क्यों अलग दिखती है

मसाबा मुझसे क्यों अलग दिखती है

मसाबा गुप्ता ने अपने बालों और त्वचा के साथ कैसे संघर्ष किया! इस बारे में बात करते हुए, नीना ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि

"मसाबा के बाल एक समस्या थी, यह इतना घुंघराला था कि हम इसे बांध नहीं सकते थे। उसकी त्वचा एक समस्या थी, और वह लगातार मेरे लंबे, काले बालों और मेरी त्वचा को देखती थी, और आश्चर्य करती थी कि वह मुझसे और अपनी उम्र के लोगों से अलग क्यों दिखती है।

 वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकलती थी

वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकलती थी

नीना ने कहा, मैं उसे मुंबई के हर डॉक्टर के पास उसके मुंहासों के लिए ले गई होगी, और कुछ लोग गोलियों की सलाह दी। लेकिन मैं इतनी कम उम्र की लड़की के लिए गोलियों को लेकर बहुत खुश नहीं थी। एक समय ऐसा था जब उसके मुंहासे इतने खराब थे, वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकलती थी उसे रोशनी में आने से डर लगता था।

मसाबा ने एक बार अपना लिखा था ये दर्द

मसाबा ने एक बार अपना लिखा था ये दर्द

2017 में मसाबा ने मुंहासों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। उसने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा था "मुझे 14 साल से भयानक मुंहासे हैं और भयानक का मेरा मतलब बहुत ज्‍यादा, ज्यादातर समय मुझे ऐसा लगता था कि मेरे चेहरे पर सिगरेट ठूंसी हुई हो। मेरे चेहरे और सिर पर काले निशान हैं। ऐसे दिन थे जब मैं अपने चेहरे पर पाउडर लगाए बिना घर से निकलने से मना कर देती थी और कमरे में कोई भी रोशनी करने से मना कर देती थी। "

मसाबा मसाबा में मां बेटी की जोड़ी आई थी नजर

मसाबा मसाबा में मां बेटी की जोड़ी आई थी नजर


नीना गुप्‍ता जानी मानी कालाकार है और वर्तमान में बॉलीवुड और ओटीटी पर अपनी दूसरी पारी में जमकर वाहवाही लूट रही हैं। वहीं बेटी मसाबा ने अपने अभिनय की शुरुआत मसाबा मसाबा के पहले सीज़न से की और सीज़न दो में अपनी प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित किया। हालांकि मसाबा एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं।

शख्स ने नींद में खलल डालने पर अपने डेढ़ साल के बच्‍चे की कर दी हत्‍या, हुआ फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+