नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने गुपचुप तरीके से की दूसरी शादी, लोग कर रहे हैं ऐसी बातें, कौन हैं दूल्हे राजा

Masaba Gupta Marriage: नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं और इस खूबसूरत पल को बयां किया है।

masaba gupta

Masaba Gupta Marriage: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता फिलहाल सुर्खियों में छा गई हैं। लोग इस समय मसाबा गुप्ता की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। खबर है कि एक इंटीमेट कार्यक्रम में मसाबा गुप्ता ने अपने प्यार से शादी कर ली है। मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। ये शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में हुई है जिसमें परिवार वाले, रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं और इस खूबसूरत पल को बयां किया है। आपको बता दें कि मसाबा गुप्ता काफी फेमस फैशन डिजाइनर हैं और एक्टिंग भी करती हैं। वह फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

मसाबा ने शेयर की शादी की तस्वीर

मसाबा ने शेयर की शादी की तस्वीर

एक्ट्रेस नीना गुप्ता की लाडली बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी शादी की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- आज सुबह मैंने शांति के सागर जैसे लड़के से शादी की है। हमारे बीच प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे जरूरी स्माइल मौजूद है। मुझे कैप्शन लिखने में मदद करने के लिए भी शुक्रिया। ये जर्नी बहुत अच्छी होने वाली है।

मसाबा गुप्ता ने की गुपचुप शादी

वोग मैगजीन के मुताबिक मसाबा गुप्ता ने इंटीमेट शादी करने का फैसला किया था क्योंकि वह और उनके पति सत्यदीप मिश्रा थोड़े शर्मीले हैं। वह किसी भी बड़ी चीज को लेकर काी कॉन्शियस हो जाते हैं। ऐसे में उन्होंने फैसला किया था कि वह प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी करेंगे। वहीं मसाबा नहीं चाहती थीं कि जिंदगी के सबसे हसीन दिन पर वह बेवजह बहुत से लोगों के चलते कोई भी स्ट्रेस लें। उनका मानना है कि शादी की तैयारियों को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रेस हो जाता है। शादी का पल सबसे ज्यादा प्राइवेट पल होता है और इसी अंदाज में करना अच्छा लगता है। शादी के दिन परेशान होना नहीं बल्कि खुश होना चाहिए।

सेलेब्स दोस्तों ने दी बधाई

मसाबा गुप्ता की शादी की खबर सुनते ही आम लोगों से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके सेलेब्स दोस्तों ने उन्हें जमकर विश किया है। आयुष्मान खुराना से लेकर अनन्या पांडे, रिया कपूर, अथिया शेट्टी, कुब्रा सैत, परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार्स ने उन्हें शादी की बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्टर हैं सत्यदीप मिश्रा

आपको बता दें कि सत्यदीप मिश्रा एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। 40 वर्षीय सत्यदीप मिश्रा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी थी। दोनों का साल 2013 में तलाक हो गया था। सत्यदीप मिश्रा ने बॉलीवुड में फिल्म नो वन किल्ड जैसिका से डेब्यू किया था। वहीं नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

मसाबा ने खुद सुनाई थी अपनी लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार इस इंटरव्यू में मसाबा ने बताया था कि उनकी सत्यदीप मिश्रा के साथ पहली मुलाकात वेब सीरीज मसाबा मसाबा के सेट पर हुई थी। उस वेब सीरीज में सत्यदीप ने उनके एक्स पति का किरदार निभाया था। फिलहाल सत्यदीप मिश्रा एक बहुत अच्छे एक्टर है लेकिन वह एक अच्छे वकील भी रह चुके हैं। मसाबा ने खुद बताया था- वेब सीरीज मसाबा मसाबा के सेट पर हम दोनों के बीच काफी बातचीत होती थी। इसके बाद हम दोनों में दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे से प्यार हो गया। हम दोनों को ही शांत रहना पसंद है और इसलिए हम एक दूसरे के साथ हैं।

सिंगल मदर बनकर नीना गुप्ता ने मसाबा को पाला था

सिंगल मदर बनकर नीना गुप्ता ने मसाबा को पाला था

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने सिंगल मदर होकर मसाबा की परवरिश की है। एक समय पर नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के अफेयर के चर्चे हुआ करते थे। दोनों की शादी नहीं हुई थी लेकिन नीना गुप्ता ने बिन शादी के ही एक बेटी को जन्म दे दिया था। उसी बेटी का नाम मसाबा गुप्ता रखा गया था। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स अलग हो गए थे। इसके बाद नीना गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली के चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+