Drugs Case: ड्रग्स केस में फिर बढ़ेंगी भारती सिंह और हर्ष की मुश्किलें, NCB ने दायर की चार्जशीट
भारती सिंह और उनके पति हर्ष की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल एनसीबी ने उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
Bharti Singh Drugs Case बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकारों का एनसीबी ने पर्दाफाश किया जिनका नाम ड्रग्स से कनेक्शन था। इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से लेकर मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष का भी नाम शामिल था। अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है और जल्द दोनों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई होगी।
Recommended Video


भारती सिंह के घर से बरामद किए थे ड्रग्स
जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर 2020 को एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति के प्रोडक्शन-हाउस कार्यालय और आवास पर छापेमारी की और कई किलों ड्रग्स बरामद किया था। जिसके बाद दोनों ने गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में मुंबई कोर्ट ने दोनों से 15,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवाई और जमानत दे दी। लेकिन वहीं एनसीबी का कहना था कि भारती सिंह और यश की बिना सुनवाई करे ही जमानत दे दी गई है।
एनसीबी ने किया था ड्रग्स रैकेट का खुलासा
आपको बता दें कि 14 जून 2020 को मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूर की सुसाइड की खबर सामने आई थी। इस घटना ने पूरे बॉलीवुड जगत को हिला डाला था। एक्टर के निधन के बाद एनसीबी ने कई ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया था। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रिया चक्रवर्ती का सामने आया था। इसके बाद एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स पर एनसीबी का शिकंजा कसता गया। इसी क्रम में भारती सिंह और उनके पति हर्ष भी लपेटे में लिए गए थे। क्योंकि उनके घर से एनसीबी ने ड्रग्स बरामद किए थे।












Click it and Unblock the Notifications