धनुष और नयनतारा का कॉपीराइट केस कोर्ट पहुंचा; अब एक्ट्रेस के वकील ने किया जवाब, बोले- 'हमने उल्लंघन'
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और धनुष के बीच विवाद अभी भी जारी है। धनुष मामले को लेकर कोर्ट में भी पहुंच गए हैं। दरअसल, नयनतारा के जीवन पर 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनी है। ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज होते ही विवादों में फंस गई। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए नयनतारा को धनुष ने 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था। वो इसलिए क्योंकि नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म नानुम राउडी धान की 3 सेकेंड की क्लिपिंग इस्तेमाल की गई है।
बीते दिन खबर आई कि धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने नयनतारा, विग्नेश और उनकी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को नामजद किया है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपियों ने नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा में एक्टर की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के कुछ सीन्स का अनुमति लिए बिना ही इस्तेमाल किया है। अब इस मामले में नयनतारा के वकील का बयान सामने आया है।

2 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
हिंदुस्तान टाइम्स से नयनतारा के वकील ने बात की। इसमें उन्होंने कहा, हमने किसी प्रकार का कोई भी उल्लघंन नहीं किया है। हमने जो अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में क्लिपिंग यूज की है वो बिहाइंड द सीन का हिस्सा नहीं है। वो हमारी खुद की लाइब्रेरी से लिया गया क्लिप है। इसलिए ये उल्लघंन नहीं है। केस की सुनवाई सोमवार 2 दिसंबर को होने की उम्मीद है।
नयनतारा ने लिखा था ओपन लेटर
बता दें, जब धनुष ने मानहानि नोटिस भेजा तो नयनतारा ने एक ओपन लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा, आपके जैसा अच्छा कामयाब एक्टर, जो अपने पिता और भाई के सपोर्ट से बना है। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था, मुझे यहां संघर्ष करना पड़ा है। मैं खुद की मेहनत से इंडस्ट्री में हूं। मेरे फैंस मेरा काम जानते हैं और उन्हें मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार था। आपके इस रवैए ने एक बड़ा असर डाला है।
हालांकि इसका आपको भी भुगतना पड़ेगा। खुद आपने हमें एनओसी देने के लिए दो साल तक बैठाकर रखा। मेरी डॉक्यूमेंट्री को भी पास नहीं किया। इसलिए इसे हम दोबारा एडिट करेंगे। जिस 3 सेकेंड के क्लिप के लिए आपने हमें 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा, उसका फैसला कोर्ट करेगा। हम आपके इस नोटिस का जवाब लीगल तरीके से ही देंगे। फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। मैं वो चीजें बिल्कुल नहीं भूली हूं जो आपने फिल्म के बारे में कही थी। फिल्म सर्कल से मुझे पता चला था कि आपको नानुम राउडी धान का ब्लॉकबस्टर होना पसंद नहीं आया और ईगो को बुरी तरह चोट भी पहुंची थी।
धनुष की प्रोड्यूस की थी फिल्म
बता दें, नानुम राउडी धान साल 2015 में में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया था। इसमें यनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में ने नज़र आए थे। ये एक तमिल रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन फिल्म है। जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया था।












Click it and Unblock the Notifications