हनीमून पर कुछ इस तरह रोमांटिक हुईं नयनतारा, पति विग्नेश ने कस कर पकड़ी कमर

नयनतारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विग्नेश के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

मुंबई, 20 जूनः साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन से शादी की थी। इनका शादी समारोह बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। दोनों की शादी में कई सुपरस्टार्स शामिल हुए थे। दोनों ने शादी के बाद तिरुपति समेत कई मंदिरों के दर्शन किए थे और अब ये कपल अपने हनीमून के लिए थाईलैंड पहुंच चुका है। दरअसल नयनतारा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विग्नेश के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। हनीमून की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में वह अपने पति के साथ कोजी होते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को भी नयनतारा की हनीमून की ये रोमांटिक तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। यूजर्स इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कपल एक दूसरे पर लुटा रहे प्यार

कपल एक दूसरे पर लुटा रहे प्यार

सोशल मीडिया पर सामने आई नयनतारा और विग्नेश की हनीमून की फोटोज में देखा जा सकता है कि नयनतारा ने यलो कलर काआउटफिट पहना हुआ है और वह कुर्सी पर बैठी हुई हैं। वहीं उनके सामने खड़े पति विग्नेश पर वह खूब प्यार लुटा रही हैं। विग्नेश भी अपनी पत्नी पर प्यार जता रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को कस कर पकड़ रखा है।

फैंस कर रहे हैं तारीफ

फैंस कर रहे हैं तारीफ

इसके साथ ही एक फोटो में नयनतारा अपना बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं तो एक में अकेले ही बैठी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही बाकी की तस्वीरों में कपल के बीच खूब प्यार देखा जा सकता है। आपको बता दें कि उनकी हनीमून की इन तस्वीरों को अब तक करीब ढाई लाख लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनकी जोड़ी की तारीफें कर रहे हैं।

थाईलैंड में मना रहे हैं हनीमून

थाईलैंड में मना रहे हैं हनीमून

नयनतारा ने हनीमून की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- थाइलैंड में मेरे थारम के साथ। उनकी पोस्ट पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने केवल लव वाली स्माइली शेयर की है। इसके साथ ही फैंस भी इनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कपल को हार्ट वाले इमोजी भेज रहे हैं।

7 साल तक एक दूसरे को किया डेट

7 साल तक एक दूसरे को किया डेट

आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश की पहली मुलाकात साल 2015 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसके डायरेक्टर विग्नेश शिवन खुद ही थे। यहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी और फिर दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई थीष करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 9 जून 2022 को शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+