क्या शाहरुख खान की 'जवान' से नयनतारा का फर्स्ट लुक हुआ Leak,वायरल हुई तस्वीर, जानें फोटो की सच्चाई

Nayanthara Jawan Film: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस साल जनवरी महीने में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जब से ब्लॉकबस्टर साबित हुई है तब से उनके फैंस किंग खान की अगली मूवी 'जवान' का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग गूगल पर फिल्म 'जवान' को लेकर तरह तरह की खोजबीन कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 'जवान' से उनका फर्स्ट लुक है। आपको बता दें कि एटली की अपकमिंग फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में नयनतारा लीड हीरोइन के तौर पर दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस नयनतारा की वायरल हो रही तस्वीर को उनके एक फैन अकाउंट ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई अभी तक किसी को पता नहीं है।

nayanthara

नयनतारा की फोटो हो रही है वायरल
खबर है कि फिल्म 'जवान' से नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। इसी बीच नयनतारा के एक ट्विटर फैन पेज ने एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। साथ ही ये दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 'जवान' से नयनतारा का फर्स्ट लुक है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में नयनतारा फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं।

फोटो की सच्चाई को लेकर खड़े हो रहे सवाल
में देखा जा सकता है कि नयनतारा ने पिंक कलर का ब्लेजर और रेड शर्ट पहनी हुई है। हालांकि फिल्म मेकर्स या नयनतारा की तरफ से इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। ऐसे में ये फिल्म से लीक हुई तस्वीर है या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल नयनतारा की इस तस्वीर ने एक्ट्रेस के फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। नयनतारा की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी 'जवान'
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म 'जवान' आगामी 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा रिद्धी डोगरा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि एटली की इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाएंगे। खबर है कि इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+