'कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?' Nawazuddin siddiqui की पत्नी ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में आलिया और नवाजुद्दीन के बीच बहस हो रही है। वहीं एक्टर बार बार कोर्ट की बात कह रहे हैं।

Nawazuddin siddiqui

Nawazuddin Siddhiqui Video: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर और उनकी पत्नी आलिया के बीच छिड़ा विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। इससे पहले आलिया नवाजुद्दीन पर घरेलू हिंसा जैसे आरोप लगा चुकी हैं। अब एक बार फिर आलिया ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में उन्होंने नवाजुद्दीन को लेकर एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया घर के अंदर खड़ी हैं, तो नवाज घर के बाहर अपनी गाड़ी के पास खड़े होकर उनके बात करते दिख रहे हैं। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है।

परेशानी में घिरे नवाजुद्दीन

परेशानी में घिरे नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आलिया घर के अंदर खड़ी दिख रही हैं और एक्टर घर के बाहर अपनी गाड़ी के पास। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो रही है। आलिया कहती हैं कि आप ये सही नहीं कर रहे हैं। आप मेरे एक बच्चे को अपना रहे हैं और दूसरे को घृणा की नजरों से देख रहे हैं। मैंने पत्नी बनकर आपके बच्चों को जन्म दिया है। इस दौरान नवाज को बार-बार कोर्ट की बात करते सुना जा सकता है।

पत्नी ने शेयर किया वीडियो

न सिर्फ वीडियो बल्कि आलिया ने इस पर एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मुझे अपने 18 साल एक ऐसे शख्स को देने का अफसोस है, जिसकी आंखों में मेरी कोई कीमत नहीं है। मेरी मुलाकात उनसे साल 2004 में हुई थी। उस समय हम एकता नगर, चारकोप, म्हाडा और मुंबई में रहने के दौरान लिव इन रिलेशनशिप में थे। वहां हम और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी एक ही कमरे में साथ रहते थे।

नवाज के पास नहीं थे पैसे और फिर...

नवाज के पास नहीं थे पैसे और फिर...

हमने एक साथ अपनी यात्रा शुरू की और बहुत खुशी से रह रहे थे। मुझे भरोसा था कि वे मुझसे प्यार करते हैं और मुझे हमेशा खुश रखेंगे। उस समय उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे इसलिए मैंने और उनके भाई शमसुद्दीन ने बिना किसी निजी फायदे के सब कुछ मैनेज किया। फिर हमने साल 2010 में शादी कर ली और उसके एक साल बाद मैंने एक बच्चे को जन्म दिया।

'कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?'

'कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?'

आलिया आगे लिखती हैं कि अपनी डिलीवरी के लिए मैंने अपनी मां को दिए हुए फ्लैट तक को बेच दिया। यहां तक कि उन्हीं पैसों से नवाज को एक गाड़ी स्कोडा फैबिया भी गिफ्ट की। ताकि उन्हें बस से सफर ना करना पड़े। लेकिन इतने सालों के बाद वो पूरी तरह से बदल गया। ये आदमी कभी महान था ही नहीं। हमेशा इसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ का अपमान किया और अब मेरा भी कर रहा है। यहां तक कि बच्चों को भी निशाना बना रहा है। कोई इंसान इतना नीचे कैसे गिर सकता है? जबकि हर डॉक्यूमेंट और सबूतों से यही साबित होता है कि इस शख्स ने मुझे अपनी पत्नी बताया है।

'ये आरोप बहुत घिनौने'

'ये आरोप बहुत घिनौने'

आलिया ने लिखा कि ये आरोप बहुत ही घिनौने हैं और इन चीजों को संभालना मेरे लिए बहुत ही अपमानजनक है। मैं बस यही कहना चाहती हू्ं कि धोखेबाज किसी भी जाति का हो सकता है। जिसकी परवरिश अच्छी होगी वो कभी किसी को धोखा नहीं देगा। इसलिए मैं सबसे दर्ख्वास्त करती हूं कि किसी व्यक्ति के धर्म पर ना जाएं।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddique की मां Mehroonisa ने बहू Zainab पर कराई FIR, पुलिन ने बुलाया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+