नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया की जिंदगी में आया कौन है मिस्ट्री मैन? कब और कहां हुई मुलाकात
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी का तलाक जल्द होने वाला है। हालांकि अब आलिया के जीवन एक शख्स की एंट्री हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन है।

Who Is Aaliya Siddiqui Mystery Man: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर का जल्द ही अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से तलाक होने वाला है। जैसी ही कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होगी दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। लेकिन अलग होने से पहले आलिया की लाइफ में एक शख्स की एंट्री हो गई।
आलिया सिद्दीकी की लाइफ में आया नया शख्स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर अपने मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की। तस्वीर में मिस्ट्री मैन ने सेल्फी ली और वहीं आलिया कॉफी को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने अपने मिस्ट्री मैने के साथ बॉन्ड का खुलासा भी किया।
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
आलिया सिद्दीकी ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैंने जिस रिश्ते को संजोया है, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है। लेकिन मेरे जीवन में, मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा थे और रहेंगे। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है?'
कौन है आलिया का ये मिस्ट्री मैन?
आलिया सिद्दीकी के इस मिस्ट्री मैन की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन खबरों के मुताबिक, वो इंडिया से नहीं हैं, बल्कि इटली से हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू में मिस्ट्री मैन संग पहली मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि वह दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं।
नवाज से जल्द होगा तलाक
आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादी को पूरे 19 साल हो गए थे। आलिया ने एक्टर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ये दावा किया था कि नवाज और उनके परिवार ने आलिया को घर में कैद कर रखा है। यहां तक कि आलिया ने नवाज के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज भी कराई थी। खैर अब दोनों का तलाक फाइनल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक ये रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों अपने दोनों बच्चों बेटे यानी सिद्दीकी और बेटी शोरा सिद्दीकी की देखभाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications