Bigg Boss Ott 2 से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया हुईं बाहर, शो के बीच में हुईं बेघर, जानें कारण

Bigg Boss Ott 2 Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी पिछले कुछ समय से बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। फिलहाल आलिया सिद्दीकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आलिया को शो के बीच में ही घर से बाहर कर दिया गया है। आलिया सिद्दीको को मिड विक एविक्शन के तहत बेघर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आलिया सिद्दीकी ने बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी भागीदारी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो के प्रीमियर एपिसोड में, आलिया ने खुलासा किया था कि नवाजुद्दीन ने उन्हें अपना करियर शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया था और वह इस शो में नवाजुद्दीन के कहने पर ही आई हैं। उन्होंने बताया था कि शो में रहने के दौरान उनके बच्चे नवाजुद्दीन के पास ही रहेंगे। लेकिन अब आलिया को शो से बाहर कर दिया गया है।

aaliya siddiqui

आलिया सिद्दीकी बिग बॉस ओटीटी 2 से हुईं बाहर
आपको बता दें कि आलिया सिद्दीकी को इस हफ्ते जिया शंकर के साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। बिग बॉस ओटीटी 2 में सप्ताह के बीच में ही एक एविक्शन हो गया और उस दौरान आलिया सिद्दीकी को बेघर कर दिया गया है।

आलिया सिद्दीकी पर भड़की थीं पूजा भट्ट
बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ था। इस टास्क के दौरान पूजा भट्ट ने आलिया सिद्दीकी को नॉमिनेट कर दिया था। पूजा भट्ट ने बिग बॉस से कहा था- मैं आलिया को लेकर शुरू से कंफ्यूज रही हूं। मैं उन्हें समझ ही नहीं पा रही हूं। लेकिन आखिरी 24 घंटों में उन्होंने जिस तरह से लोगों को अपना फेस दिखाया है, वह डरावना है। जब बेबिका और जिया की लड़ाई हो रही थी तो आलिया ने उसमें घी डालने की कोशिश की। जब उन्हें बेबिका से इतनी ही प्रॉब्लम थी तो उन्होंने उनका केक क्यों खाया।

पूजा भट्ट बोलीं- शादी मेरी भी टूटी है
पूजा भट्ट ने बिग बॉस से आगे कहा था- आलिया सिद्दीकी को विक्टिम कार्ड खेलना बंद कर देना चाहिए। वह सिर्फ अपनी शादी, तलाक और बच्चों को लेकर ही सबसे बात करती हैं। उनके पास और कुछ नहीं है बताने को। शादी मेरी भी टूटी है। ढेर सारी औरतों की टूटी है, इसके पहले। आपको विक्टिम कार्ड खेलना बंद करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+