Haddi Look: साड़ी और झुमके पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, लुक देख फैंस हुए हैरान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'हड्डी' एक और लुक शेयर किया है। जिसमें एक्टर साड़ी पहने फीमेल लुक में नजर आए।

Haddi Look: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में एक्टर पहली बार एक अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी का ऐलान किया था जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर महिला के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक पहले शेयर किया था जिसे देखने के बाद फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui

ट्रांसजेंडर लुक में दिखे एक्टर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्म से अब एक और लुक सामने आया है। जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए। इसमें एक्टर ट्रेडिशनल लुक में साड़ी पहने दिखाई दिए। ये शायद उनके करियर में पहली फिल्म है जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगे। इस नए लुक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्रीन कलर की साड़ी पहने दिखाई दिए। साथ ही माथे पर लाल रंग की बड़ी सी बिंदी और डार्क शेड लिपस्टिक लगाए एक्टर को पहचानना मुश्किल हो रहा है।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी की बात करें तो इसे अक्षत अजय शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी ट्रांसजेंडर की रियल लाइफ पर आधारित है। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है। इस फिल्म के रिलीज होने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये फिल्म अगले साल 2023 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+