मां और बीवी के झगड़े से परेशान हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलीशान घर छोड़कर होटल में रहने को हुए मजबूर

पत्नी और मां के बीच छिड़ी बहस के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी परेशान हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़ होटल में रहने का फैसला किया।

Nawazuddin Siddiqui Moves Hotel: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कई दिनों से उनके घर में एक्टर की मां और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, और अब ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसा लग रहा है कि, अब नवाजुद्दीन के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सबसे से परेशान होकर एक्टर अपना आलीशान घर छोड़कर एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं।

Nawazuddin Siddiqui

आलीशान घर छोड़कर होटल हुए शिफ्ट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक खास दोस्त ने ये जानकारी दी है कि, एक्टर अब कुछ दिन होटल में ही रहेंगे। कहा जा रहा है कि, जब तक उनके वकील इस मामले को नहीं सुलझा लेते वह तब तक होटल में ही रहेंगे। बता दें कि, यह वही बंगला है जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल में खरीदा और इसका नाम उन्होंने पिता के नाम पर 'नवाब' रखा है।

पत्नी आलिया ने कराया केस दर्ज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये दावा किया था, कि उनके साथ घर में बुरा बर्ताव हो रहा है। ना ही उन्हें खाना दिया जा रहा है और ना ही उन्हें बाथरूम जाने दिया जा रहा है। यहां तक कि हर तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं जिससे 24 घंटे परिवार वालों की उन पर नजर रहे। पत्नी ने यह भी दावा किया कि, एक्टर के घरवाले वकील को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। हालांकि आलिया ने अब अपने वकील के जरिए नवाज और उनकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddique की मां Mehroonisa ने बहू Zainab पर कराई FIR, पुलिन ने बुलाया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+