'मैं सबसे बदसूरत एक्टर हूं' नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शक्ल से नफरत करते हैं लोग, भेदभाव को लेकर छलका दर्द
Nawazuddin Siddiqui On Discrimination: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह जिस भी किरदार को निभाते हैं उससे उन्होंने फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। लेकिन अपने लुक्स की वजह से एक्टर को कई बार ताने सुनने को भी मिले।
न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू ने बताया कि लुक्स की वजह से उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था। लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री में उनके काम को सम्मान मिला वह इसके आभारी हैं। एक्टर ने खुद को 'बदसूरत' कहते हुए भेदभाव को लेकर खुलासा किया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, 'पता नहीं शक्लों से हमारी नफरत क्यों है कुछ लोगों को, क्योंकि शक्ल ही ऐसी है, इतने बदसूरत हैं हम लोग। हमें भी लगता है जब अपने आप को आइने में देखते हैं हम भी बोलते हैं अपने आप को क्यों आ गए फिल्म इंडस्ट्री में, इतनी गंदी शक्ल लेकर?'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा कि, 'मैं एक बदसूरत एक्टर हूं, फिजिकली इस फिल्म इंडस्ट्री में। मैं तो ये मानता हूं क्योंकि मैं शुरू से ये सब सुनता आ रहा हूं और अभी मानने भी लगा हूं। मुझे अब इस फिल्म इंडस्ट्री से इन सबको लेकर कोई भी शिकायत नहीं है। मैं सभी डायरेक्टर्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे कई तरह के रोल दिए।'
नवाज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि, "फिल्म उद्योग कहता है कि मुझे कोई सीखाता नहीं है। मैं उन सभी निर्देशकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे विभिन्न प्रकार के किरदार दिए हैं। अगर आपके अंदर थोड़ा सा भी टैलेंट है तो इंडस्ट्री बहुत कुछ देती है। समाज में भेदभाव है, उद्योग में नहीं
वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार तेलुगु फिल्म सैंधव में देखा गया। अब हाल ही में एक्टर की फिल्म 'रौतू का राज' रिलीज हुई। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 में देख सकते हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications