कंगना रनौत के साथ काम करने में आप डर रहे थे नवाज? इस सवाल पर क्या बोले एक्टर
मुंबई, 1 मई: नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है। कंगना रनौत को काफी मूडी और कुछ भी बोल देने वाली एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। अक्सर ही उनकी फिल्मी कलाकारों के साथ अनबन होती रहती है। ऐसे में क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी फिल्म करते हुए डर लगा था।

कंगना के साथ काम करने में तो मजा आया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से एक बातचीत में पूछा गया कि क्या वो कंगना के साथ काम करने को लेकर डरे हुए थे? इस पर नवाज ने कहा, बिल्कुल डरा हुआ नहीं था। मुझे उनसे किस बात का का डर होगा। मुझे तो कंगना के साथ काम करके बहुत मजा आया, वो बहुत कमाल की लड़की है।

वो प्रोड्यूसर भी कमाल की है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कंगना रनौत बहुत कमाल की एक्ट्रेस हैं,ये तो सभी जानते हैं लेकिन मैं बता दूं कि वो शानदार प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में किसी को लेकर आ रही अफवाहों के बारे में यकीन नहीं करना चाहिए, अफवाहें हर बार सच नहीं होती हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत के प्रॉडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन की फिल्म 'हीरोपंती 2' भी हाल ही में (29 अप्रैल) में रिलीज हुई है। फिल्म में नवाज के अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications