'मेरी बस यही अपील है कि...' पत्नी आलिया और हाउस हेल्पर के लगाए आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी और दुबई में रहने वाली नौकरानी सपना रॉबिन मसीह ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब एक्टर ने पहली बार चु्प्पी तोड़ी है।
Nawazuddin Siddiqui Reacted On Allegation: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की पत्नी ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं। एक्टर की पत्नी आलिया का कहना था कि, उन्हें घर में किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। इसके बाद अभिनेता के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउस हेल्पर ने भी एक्टर पर आरोप लगाए थे। हालांकि उन्होंने आरोपों को अब वापस ले लिया है। इन सबके बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ी है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में नवाजु्द्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के बाद दुबई में रह रही एक्टर की हाउस हेल्पर सपना रॉबिन मसीह ने एक वीडियो शेयर कर एक्टर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि, ना ही एक्टर उन्हें सैलरी दे रहे हैं और ना ही घर में कुछ खाने की सुविधा है। साथ ही उन्होंने अपने दुबई में फंसे रहने का भी दावा किया था। जिसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विवादों में आ गए थे। अब उन्होंने इन आरोपों पर खुलकर बात की है।

एक्टर ने की ये अपील
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, 'मैं इन सब चीजों के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता। सच कहूं तो बस मैं ये बताना चाहता हूं कि इससे मेरे बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते हैं और इससे उनकी पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं, बस इतना ही मैं कहना चाहता हूं।'

कानूनी लड़ाई को लेकर चिंतित हैं नवाज
बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इन दोनों बच्चों का नाम शोरा सिद्दीकी और बेटा यानी सिद्दीकी है। ये दोनों ही बच्चे उनकी पत्नी आलिया से हैं। लेकिन, पति पत्नी की इस कानूनी लड़ाई में इसका सबसे ज्यादा असर एक्टर के बच्चों पर पड़ रहा है। जिसको लेकर नवाज काफी चिंतित हैं।

नवाज पर पत्नी आलिया ने लगाए थे आरोप
पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर एक्टर पर आरोप लगाया था कि, उनको घर में कैद रखा गया है। इतना ही नहीं उनका यह भी कहना था कि, एक्टर उन्हें खाने की सुविधा भी नहीं देते। अब इन गंभीर आरोपों के बाद आलिया और नवाज के बीच कानूनी लड़ाई बढ़ती ही जा रही है।

हाउस हेल्पर ने किया था दावा
वहीं अभिनेता के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउसहेल्प ने भी कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन पर आरोप लगाया था। आलिया के वकील ने यह वीडियो शेयर करते हुए कई बड़े दावे किए थे। उनका कहना था कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाउस हेल्पर को पिछले दो महीने की सैलरी नहीं दी और ना ही घर में खाने की सुविधा है। लेकिन, अगले दिन ही हाउसहेल्प ने नवाज पर लगाए सारे आरोपों को खारिज कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications