नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई हुए गिरफ्तार, पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
Nawazuddin Siddiqui Brother: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे दमदार रोल निभाए हैं जिसकी वजह से इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली। लेकिन इस बीच एक्टर से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। दरअसल, उनके बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने नवाजु्द्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर के भाई कथित तौर पर जिला मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से अवैध रूप से चकबंदी विभाग को आदेश पत्र जारी किया था।

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 22 मई को उन्हें हिरासत में ले लिया था। बता दें कि, ये पहली बार नहीं है नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस तरह विवादों में फंसे हैं। बल्कि इससे पहले उन्होंने साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसकी वजह से उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। हालांकि अयाजुद्दीन ने इसे एक शख्स की साजिश बताई थी।
वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो वह भी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से बीते दिनों काफी चर्चा में रहे। एक्टर की पत्नी आलिया ने मारपीट और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था कि एक्टर उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं। यहां तक कि आलिया ने कानूनी मदद भी मांगी और एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन अब इन सब विवादों के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बच्चों के लिए साथ आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications