'वो पैसों की कर रही डिमांड', आखिरकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आखिरकार एक्स वाइफ आलिया के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी संग विवादों पर एक ओपन लेटर लिखा है।
Nawazuddin Siddiqui Breaks Silence: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस वक्त नवाजुद्दीन और उनकी एक्स पत्नी आलिया के बीच दरार आई हुई। पत्नी ने उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया का कहना था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनको बच्चों समेत घर से बेदखल कर दिया है। इतना ही उन्होंने एक्टर पर रेप का भी आरोप लगाया था। जिसपर आखिरकार एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया के लगाए आरोप पर तोड़ी चुप्पी
पिछले लंबे समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद चल रहा है। हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक्टर पर आरोप लगाया था कि देर रात नवाज ने उन्हें और उनके दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया है। हालांकि इन आरोपों पर अब तक नवाजु्द्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह पहले से ही तलाकशुदा हैं।

एक्टर ने आरोपों पर दी सफाई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया के लगाए आरोपों को खारिज करते हुए एक पोस्ट शेयर कर इस पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरी खामोशी की वजह से मुझे हर जगह गलत नजरिए से देखा जा रहा है। मैं अब तक इसलिए चुप था क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे दोनों बच्चे पढ़ लेंगे। झूठ और एकतरफा वीडियो के आधार पर मेरे चरित्र हनन का आनंद ले रहे हैं। जिसका सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर काफी लोग आनंद ले रहे हैं।'

'मेरे बच्चों को बंधक बनाया गया है'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, मैं कुछ चीजें बताना चाहूंगा, पहली बात तो ये कि मैं और आलिया कई सालों से एकसाथ नहीं रह रहे हैं। हम दोनों का काफी समय पहले ही तलाक हो चुका है। लेकिन सिर्फ बच्चों के लिए हम साथ थे। दूसरा, क्या किसी को मालूम है मेरे दोनों बच्चे आखिर क्यों 45 दिनों से मेरे साथ भारत में रह रहे हैं? शायद नहीं। मुझे उनके स्कूल से कई बार कॉल आ चुका है वापस दुबई बुलाने के लिए। लेकिन 45 दिनों से मेरे बच्चों को बंधक बनाया हुआ है और वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

हर महीने आलिया को देते हैं इतने पैसे
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि, वह पिछले 2 सालों से पत्नी आलिया को हर महीने 10 लाख रुपये देते हैं। इतना ही नहीं बच्चों की फीस के लिए अलग से 5-7 लाख हर महीने देते हैं। इसके साथ ही ट्रैवल और अन्य खर्चों के लिए एक्टर अलग से हर महीने पैसे भेजते हैं।

तलाक के बाद पत्नी पर किए करोड़ों खर्च
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे यह भी बताया कि, उन्होंने तलाक के बाद अब तक पत्नी आलिया पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं। उन्होंने आलिया को लग्जीर लाइफ देने के लिए लग्जुरियस गाड़ी दी थी जिसे उन्होंने बेचकर पैसा खुदपर खर्च कर लिया। इतना ही उन्होंने आलिया और बच्चों को मुंबई में एक अपार्टमेंट भी दिया था और इस घर की मालकिन वह खुद थीं। इसके अलावा दुबई में भी उन्होंने बच्चों के लिए एक अपार्टमेंट खरीदा हुआ है।

आलिया इमेज खराब करने के लिए कर रही ब्लैकमेल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे पत्नी आलिया के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि, यह सब आलिया सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए कर रही है। यही वजह है कि उसने उसके और उसकी मां के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। नवाजुद्दीन ने लिखा कि, ' ये कोई पहली बार नहीं है आलिया पहले भी ऐसा ही कर चुकी हैं, जब उन्हें उनकी मांग के मुताबिक पैसे दिए गए तो उन्होंने केस को वापस ले लिया था'। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे लिखा कि, आलिया उनकी लोकप्रियता खराब करने के लिए उनको इस तरह ब्लैकमेल कर रही हैं।
नवाज ने नहीं लगाए आरोप
इस पोस्ट के अंत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा कि, 'मैं अपने बच्चों की भलाई और भविष्य की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मैंने अब तक सभी केस जीते हैं और न्यायपालिका में मेरा विश्वास बना रहेगा।' इस पोस्ट के कैप्शन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा कि 'वह आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि केवल अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं'।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications