Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

The Great Indian Kapil Show में होगा नवजोत सिंह सिद्धू का कमबैक, जानें उनकी फीस, कैसे होती है कमाई?

Navjot Singh Sidhu Networth: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर से लोगों को हंसाकर लोटपोट करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। उनके पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन की घोषणा हो चुकी है।

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा और महंगा कमबैक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार शो के तीरे सीजन में जज अर्चना पूरन सिंह के साथ अपनी शायरी और ठहाकों से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी कमबैक कर रहे हैं। हालांकि शो के मेकर्स को उनका ये कमबैक काफी महंगा पड़ रहा है।

Navjot Singh Sidhu

5 साल बाद कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में दिखेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू करीब 5 साल बाद कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में वापसी कर रहे हैं। खबर है कि इस शो के जज की कुर्सी पर बैठकर तालियां बजाने के लिए वह इस बार मोटी रकम वसूलने जा रहे हैं। सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' की दूसरी जज अर्चना पूरन सिंह से पूरे 300 फीसदी ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं।

शो के लिए कितनी फीस ले रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू?

-नवजोत सिंह सिद्धू को आखिरी बार साल 2018 से 2020 तक द कपिल शर्मा शो में जज के रूप में देखा गया था। तब उन्होंने शो के 125 एपिसोड के लिए कुल 25 करोड़ रुपए की फीस ली थी। ऐसे में एक एपिसोड के लिए उन्होंने 20 लाख रुपए चार्ज किए थे।

-वहीं अब कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' के एक एपिसोड के लिए 40 लाख रुपए ले रहे हैं। आपको बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' की दूसरी जज अर्चना पूरन सिंह भी इस शो के लिए अच्छी-खासी फीस ले रही हैं।

-अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा के शो के एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इस हिसाब से नवजोत सिंह सिद्धू की फीस अर्चना पूरन सिंह से तीन गुना ज्यादा है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं नवजोत सिंह सिद्धू?

-नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 1983 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वह राइट हैंडेड ओपनर थे और इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे। वहीं साल 1999 में नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला कर लिया था और कमेंटेटर बन गए थे।

-नवजोत सिंह सिद्धू अपने मजाकिया कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। वह कपिल शर्मा शो में आखिर बार साल 2016 में जज के तौर पर नजर आए थे।

-नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2022 में नॉमिनेशन लेटर में बताया था कि उनके पास 44.63 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

-वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के पास पंजाब के पटियाला में 6 शोरूम हैं। पटियाला में ही उनका एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+