National Film Awards: विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति के साथ शेयर की ग्रुप फोटोज, करण जौहर को किया क्रॉप

Vivek Agnihotri and Karan Johar: इस समय नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स फंक्शन और उसमें सम्मानित सेलेब्स सुर्खियों में छाए हुए हैं। हर तरफ इस इवेंट की ही चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि गत 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला जबकि साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

'द कश्मीर फाइल्स' को मिला नरगिस दत्त अवॉर्ड
इसी समारोह में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्रनिहोत्री को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिसमें सभी सेलेब्स देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन इन फोटोज से विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म मेकर करण जौहर को गायब कर दिया है।

Vivek Agnihotri

विवेक अग्निहोत्री ने फोटो से करण जौहर को किया क्रॉप
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में करण जौहर हैं लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें क्रॉप कर दिया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवानी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को जूरी स्पेशल नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था जिसे लेने इस मूवी के प्रोड्यूसर करण जौहर समारोह में पहुंचे थे।

लोगों ने डायरेक्टर से पूछे ऐसे सवाल
वहीं ग्रुप फोटो में से करण जौहर को क्रॉप करने की विवेक की इस हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस कर लिया है। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री की क्रॉप्ड फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग विवेक अग्निहोत्री से सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने करण जौहर को फोटो से क्रॉप कर दिया है।

विवेक को नहीं पसंद करण जौहर के काम का तरीका
जानकारी के अनुसार विवेक अग्निहोत्री फिल्म मेकर करण जौहर के काम को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इस बात का खुलासा वह मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कर चुके हैं। उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा था- करण जौहर ने भारतीय सिनेमा के कल्चर को खराब कर दिया है। उन्होंने कोई भी रियल स्टोरी नहीं बनाई है। उन्होंने इंडिया के कल्चर फैब्रिक को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। वहीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में विवेक अग्निहोत्री और करण जौहर एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+