National Film Awards 2023: पापा के निधन से टूटे पंकज त्रिपाठी को मिला बेस्‍ट सर्पोटिंग एक्‍टर अवार्ड

69th national film awards 2023: भारत के प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों में से एक 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स के नामों की घोषणा हो चुकी है। अपने अभिनय से दर्शकों का इंटरटेन्‍मेंट करने वाले एक्‍टर और एक्‍टर्स को गुरुवार को इस अवार्ड से नवाजा गया। बॉलीवुड फिल्‍मों में अपनी जानदार अभिनय की बदौलत दर्शकों के चहेते एक्‍टर पंकज त्रिपाठी को मिमी फिल्‍म में बेस्‍ट सर्पोटिंग एक्‍टर आवार्ड से सम्‍मानित किया गया।

ankaj received the Best Supporting Actor Award

तीन दिन पहले ही पंकज त्रिपाठी को लगा है गहरा सदमा

बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी को तीन दिन पहले सोमवार को ही अपने पिता पिता पंडित बनारस तिवारी को खोया है। पिता के निधन ने एक्‍टर पंकज को गहरा सदमा लगा है। पंकज त्रिपाठी पिताक की मौत की खबर सुनते ही मुंबई से पटना पहुंचे थे।

पिता के मौत पर बोले थे-अधूरा महसूस कर रहा हूं

पिता की मौत पर उन्‍होंने कहा कि था कि आज मैं पिता के जाने के बाद मैं स्‍वयं को अधूरा महसूस कर रहा हूं। एक्‍टर ने अपने एक इंटरव्‍यू में अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आर्शीवाद को दिया था। पंकज अपनी हर फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग के पहले अपने माता-पिता का अर्शीवाद लेने जरूर लेने आते थे।

पंकज को मिला सपोर्टिंग एक्‍टर के लिए नेशनल फिल्‍म अवार्ड

आज जब पंकज त्रिपाठी को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सम्‍मान मिला है तो उनके पिता उनके साथ नही हैं।बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी को मिमी फिल्‍म में सपोर्टिंग एक्‍टर के तौर पर मिला है। वहीं इसी फिल्‍म के लिए कृति सेनन को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवार्ड मिला है।

मिमी में पंकज त्रिपाठी ने निभाया है ये रोल

पंकज त्रिपाठी ने मिमी में एक टैक्‍सी ड्राइवर की भूमिका निभाई थी। सेरोगेसी पर बनी इस फिल्‍म में पंकज त्रिपाठी मिमी को उसके भाग्य पर नहीं छोड़ते है और उसकी मदद करने के लिए जीवन की हर चुनौती को सहन करते है। फिल्‍म में पंकज के अभिनय को बहुत पसंद किया गया था।

पंकज त्रिपाठी पांच पुरस्‍कार जीत चुके हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+