Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चांद पर जमीन की कीमत क्‍या है, जानिए अब तक भारत के कौन लोग खरीद चुके हैं ये Moon Land?

Moon Land price: चंद्रयान-3 आज 23 अगस्‍त को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच चुका है। , भारत ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस ऐतिहासिक पल पर टिकी हुईं थी। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार चंद्रयान-3 की ये सफलता विज्ञान ही नहीं इंजीनियरिंग, प्रोद्योगिकी और उद्योग के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा।

price of land on moon,

चंद्रयान-3 की सफलता के साथ एक बार फिर चंद्रमा पर जीवन पर चर्चाएं होने लगी है। इसके साथ ही लोग सर्च कर रहे हैं चंद्रमा पर जीवन कैसा होगा? चंद्रमा पर जमीन कैसे खरीद सकते हैं और चंद्रमा की जमीन की कीमत क्‍या है? आइए इन सब सवालों के जवाब जानने के साथ ये भी जानते हैं कि कौन है वो लोग जिन्‍होंने चंद्रमा पर पहले ही जमीन खरीद ली है।

चांद पर क्‍यों खरीद रहे जमीन?

वैज्ञानिकों पहले ही दावा कर चुके हैं कि एक ऐसा भी दिन आएगा जब चांद पर लोगों की कालोंनियां बसनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही इन कालोनियों में लोगों के घर कैसे बनाए जाएंगे इस सबको लेकर भी वैज्ञानिक प्रयोग करना शुरू कर चुके हैं। इससे ये बात तो साफ है कि कभी ना कभी चांद पर जिंदगियां बसनी शुरू हो जाएंगी।

चांद पर कौन बेच रहा है जमीन?

वहीं बात करें चांद पर जमीन खरीदने की तो कुछ कंपनियों च्रंद्रमा पर जमीन बेचने का दावा करती हैं। हइसी में Luna Society International और International Lunar Lands Registry वो कंपनियां है जो जमीन बेचने का दावा करती है वो चांद पर जमीन का ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करती है।

जानें क्‍या है एक एकड़ जमीन की कीमत

चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत 37.50 यूएस डॉलर है। यानी लगभग 3075 रुपए खर्च करके आप अपने लिए चांद पर अपने लिए एक एकड़ जमीन खरीद सकते हैं।

चांद पर किसने खरीदी है जमीन

बॉलीवुड के दिवंगतज एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत जिन्‍हें अंतरिक्ष विज्ञान में खासी रुचि भी थी उन्‍होंने चांद पर जमीन खरीदी है। इस बात का खुलासा उनकी मौत के समय भी हुआ था। दिवंगत एक्‍टर सुशांत के अलावा भारत के हैदराबाद के राजीव बागड़ी ने 2002 में चांद पर जमीन खरीदी । वहीं 2006 में बेंगलुरू के ललित मोहता ने खरीदा था।

क्‍या चांद की जमीन बेचना कानूनी है?

इंटरनेशनल स्‍पेस कानून के आधार पर चांद पर जमीन खरीदना कानून के लिहाज से मान्‍य नहीं है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फिर कैसे कंपनियां चांद की जमीन बेचने का दावा कर सकती हैं, इसका जवा है कि ये अंतराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष कानून ट्रीटी देशों को चांद पर अधिकारी जताने से रोकती हैं ना कि नागरिकों को। इसीलिए व्‍यक्तिगत रूप से कोई भी व्‍यक्ति चांद पर कानूनी रूप से जमीन खरीद सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+