National Film awards: अजय देवगन और तमिल एक्टर सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अभिनेता अजय देवगन को 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही साउथ के एक्टर सूर्या को भी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मुंबई, 22 जुलाई: दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 68वें नेशनल फिल्म की घोषणा की गई। अभिनेता अजय देवगन को 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार सूर्या को भी फिल्म 'सोराराई पोतरू' के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Ajay Devgan

बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपना जादू चलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। वहीं सूर्या की फिल्म 'सोराराई पोतरू' के लिए उन्हें भी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बताते चलें लगभग 300 फीचर फिल्में और 150 नॉन फीचर में भेजी गई थीं। इसमें 30 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों को शामिल किया गया था। इसके साथ ही इस अवॉर्ड फंक्शन को दो साल तक दिल्ली में आयोजित किया गया था।

कोरोना वायरस के चलते इससे पहले विजेताओं के नामों को ऑनलाइन घोषित कर दिया था। उस वक्त देश में बिगड़ते हालात को देखते हुए सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+