National Engineer Day 2023: एक्ट्रेस बनने से पहले इंजीनियर थीं तापसी पन्नू, ऐसे की बॉलीवुड में एंट्री

National Engineer Day Taapsee Pannu: अपनी दमदार एक्टिंग के चलते बहुत ही कम समय में तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू को अब किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है। सालों की मेहनत और स्ट्रगल से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। तापसी पन्नू का नाम इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले तापसी पन्नू एक इंजीनियर के तौर पर बड़ी कंपनी में काम करती थीं। आज वह बॉलीवुड की दमदार हीरोइनों में से एक बन चुकी हैं। आज नेशनल इंजीनियर डे के खास अवसर पर आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने क्या पढ़ाई कर रखी है और कैसे वह एक्ट्रेस बन गईं।

दिल्ली की रहने वाली हैं तापसी पन्नू
तापसी पन्नू इन दिनों मल्टी स्टारर फिल्मों की बजाय ज्यादातर उन फिल्मों में काम कर रही हैं, जहां उनकी एक्टिंग स्किल्स को ज्यादा स्कोप और तारीफ मिल सके। तापसी पन्नू मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। फिलहाल वह अपने प्रोफेशन के चलते मुंबई में अपनी बहन शगुन के साथ रहती हैं। तापसी ने मुंबई में अपना एक आलीशान अपार्टमेंट खरीद लिया है।

Taapsee Pannu

तापसी पन्नू की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन काफी हाई है
तापसी पन्नू के पैरेंट्स अभी भी दिल्ली में अपने घर में रहते हैं। तपासी के पिता दिलमोहन सिंह पन्नू रिटायर्ड रियल एस्टेट एजेंट हैं और मां निर्मलजीत होममेकर हैं। तापसी पन्नू की छोटी बहन शगुन पन्नू मिस इंडिया 2006 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। तापसी पन्नू की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन काफी हाई है।

कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई
तापसी पन्नू ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में ही की है। तापसी ने दिल्ली के अशोक विहार के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के दूसरे साल में उन्होंने कैट परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इस परीक्षा में उन्होंने 88 प्रतिशत स्कोर किया था।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर एक फर्म में नौकरी
इंजीनियरिंग करने के बाद तापसी पन्नू ने कुछ समय तक बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक फर्म में नौकरी भी की थी। उस दौरान तापस ने फॉन्ट स्वैप नाम की ऐप भी डेवलप की थी। हालांकि उन्हें समझ में आ गया था कि वह नौकरी करने के लिए नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर राज करने के लिए इस दुनिया में आई हैं। तापसी ने उसी समय ये फैसला कर लिया था कि वह ग्लैमर वर्ल्ड मे करियर बनाएंगी। नौकरी छोड़ने के बाद तापसी ने मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री की और फिर उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा।

मॉडलिंग करियर के बाद की थी बॉलीवुड में एंट्री
तापसी पन्नू ने कॉलेज के दिनों में भी थोड़ी बहुत मॉडलिंग की की थी। साल 2008 में वह चैनल वी के शो गेट गॉर्जियस में सेलेक्ट हो गई थीं। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग में मजा आने लगा था। तापसी ने फिल्मों में आने से पहले कई विज्ञापनों में भी काम किया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले तापसी पन्नू साउथ फिल्मों में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+