नताशा-हार्दिक पांड्या की शादी को लेकर मिस्ट्री मैन का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मैंने इनकी वेडिंग बर्बाद....
Natasha Stankovic and Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि नताशा और उनके पति हार्दिक पांड्या के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि गत 3 जून 2024 को ही नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति संग डिलीटेड तस्वीरों और वीडियोज को रि-स्टोर कर लिया है।
नताशा पर धोखा देने का लगाया गया आरोप
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या से अलग होने को लेकर क्रिकेटर के फैंस उनकी पत्नी नताशा पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक का नाम अलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा था। हार्दिक पांड्या से अलग होने की खबर फैलने के बाद से नताशा को कई बार अलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ देखा गया था। लेकिन बाद में ये बात सामने आई कि अलेक्सजेंडर एलेक्स और नताशा चचरे भाई-बहन हैं।

अलेक्सजेंडर एलेक्स पर लगा शादी बर्बाद करने का आरोप
वहीं कई अलेक्सजेंडर एलेक्स से सोशल मीडिया पर ये सवाल पूछ रहे हैं कि वह नताशा और हार्दिक के बीच क्यों घुस रहे हैं। इस बात का जवाब देते हुए अलेक्सजेंडर एलेक्स ने कहा है कि उन्होंने कोई शादी बर्बाद नहीं की है। नताशा और हार्दिक पांड्या तो उनकी बहन और जीजा है। वो ये शादी क्यों बर्बाद करेंगे। वो तो दोनों का अच्छा चाहते हैं।
नताशा ने फोटोज वापस किए रि-स्टोर
बीते दिनों नताशा ने तलाक की खबर पर हिंट दिया था लेकिन रात होते-होते उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे हार्दिक पांड्या के फैंस के मन में उम्मीद जगी है। दरअसल नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या के साथ शादी और वैलेंटाइन सहित कई फोटोज वापस रि-स्टोर कर ली हैं।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति हार्दिक पांड्या के साथ अपनी सभी रोमांटिक तस्वीरों को रिस्टोर कर लिया है, जिनमें वेलेंटाइन डे और उनकी शादी जैसे खास पलों की तस्वीरें भी शमिल हैं। नताशा के इस कदम से फैंस काफी खुश हो गए हैं। लोग कपल की तस्वीरों को एक साथ वापस देखकर राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि फोटोज के गायब होने से लेकर दोबारा रि-स्टोर करने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications