भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी करने से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं ये एक्ट्रेस, छोड़ना पड़ा था बॉलीवुड

Natasa Stankovic: बॉलीवुड और क्रिकेट हमेशा से ही एक दूसरे से कनेक्टेड रहे हैं। अब तक कई फिल्मी स्टार्स ने क्रिकेटरों से दिल लगाया और शादी कर सेटल भी हुए हैं। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तक ने शादी कर अपना घर बसाया है।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी
इस लिस्ट में मुंबई बेस्ड सर्बियाई एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से शादी की है। नताशा स्टेनकोविक का नाम तब सामने आया था जब वह शादी के 2 महीने बाद ही मां बन गई थीं।

Natasa Stankovic

साल 2012 में भारत आई थीं नताशा
साल 1992 में सर्बिया के पॉजारेवैक में जन्मी नताशा साल 2012 में एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भारत आई थीं। उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह 'अइयो जी' गाने पर डांस करती नजर आई थीं।

बिग बॉस 8 में लिया था हिस्सा
साल 2014 में, नताशा ने टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 8 में हिस्सा लिया था और वह 28 दिन में ही शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद साल 2015 में नताशा स्टेनकोविक फेमस रैपर बादशाह के पॉपुलर गाने डीजे वाले बाबू में नजर आई थीं। इस गाने ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। वहीं 2016 से 2019 तक, नताशा ने फुकरे रिटर्न्स, डैडी और द बॉडी जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर्स कर अपनी पहचान बनाई।

टीवी एक्टर अली गोनी के साथ चला अफेयर
आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक ने साल 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म जीरो में एक कैमियो रोल भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नताशा स्टेनकोविक साल 2014 में टीवी एक्टर अली गोनी को डेट करती थीं। साल 2019 में दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा भी लिया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

natasha

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ की सगाई
नताशा स्टेनकोविक उस समय सुर्खियों में छा गई थी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई होने की अनाउंसमेंट कर दी थी। साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब दुनियाभर में लॉकडाउन लगा था, उस समय इस जोड़ी ने 31 मई 2020 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी भी कर ली थी।

हार्दिक पांड्या से शादी करने से पहले प्रेग्नेंट थीं नताशा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी करने से पहले नताशा प्रेग्नेंट थी। वहीं शादी के दो महीने बाद, नताशा ने 30 जुलाई 2020 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। इस जोड़ी ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा है।

साल 2023 में फिर से की शादी
वहीं साल 2023 में वेलेंटाइन डे के मौके पर नताशा और हार्दिक ने राजस्थान के उदयपुर में एक इंटीमेट क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में फिर से शादी की थी। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और फैमिली पर ध्यान देने के लिए साल 2020 में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। फिलहाल नताशा अपने बेटे और क्रिकेटर पति के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+