हार्दिक पांड्या को तलाक देते ही ये किसके प्यार में गोते खा रही हैं नताशा? दिवाली पार्टी में किया ऐसा काम
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। नताशा और हार्दिक जबसे अलग हुए हैं, तब से ये कहा जा रहा है कि नताशा किसी और को डेट कर रही हैं।
अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आती हैं नताशा
सिर्फ इतना ही नहीं नताशा अक्सर फेमस फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर भी आती हैं। ऐसे में दोनों का नाम बार बार जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

दिवाली पार्टी में नताशा और अलेक्जेंडर
इस बीच एक बार फिर से नताशा स्टेनकोविक फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से नताशा जहां भी जाती हैं, उनके साथ अलेक्जेंडर एलेक्स जरूर नजर आते हैं। फिर चाहे वो जिम हो या फिर कोई पार्टी।
नताशा का ख्याल रखते हैं अलेक्जेंडर
हाल ही में नताशा और अलेक्जेंडर को फेमस फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में देखा गया था। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। पार्टी में अलेक्जेंडर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नताशा का ख्याल रखते भी नजर आए थे।
एक जैसा आउटफिट पहने नजर आए नताशा और अलेक्जेंडर
फिलहाल नताशा और अलेक्जेंडर को एक बार फिर से दिवाली पार्टी में एक साथ देखा गया है। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इस इवेंट में नताशा ने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं अलेक्जेंडर भी गोल्डन और क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आए थे। दोनों की ड्रेस बहुत हद तक एक जैसी थी। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
नताशा और अलेक्जेंडर के बीच क्या है रिश्ता?
लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर नताशा के साथ अलेक्जेंडर का क्या रिश्ता है। सोशल मीडिया पर दोनों के बारे में जमकर चर्चा हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि नताशा और अलेक्जेंडर दोनों कजिन हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी बेहद कमाल की है। दोनों हर वक्त एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications