बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस की बहन ने कर दी एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या, हुईं गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और एक फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है।
नरगिस फाखरी की बहन को लेकर बड़ा अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरगिस फाखरी इस समय अपनी बहन आलिया को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल उनकी बहन आलिया पर आरोप है कि उन्होंने जलन के कारण गैरेज में आग लगा दी थी और इस आग में उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी एक फीमेल दोस्त की मौत हो गई है।

43 साल की हैं आलिया फाखरी
आपको बता दें कि नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी की उम्र 43 साल है। आलिया फाखरी पर हत्या का आरोप लगा है। खबर है कि आलिया को अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड के मर्डर के आरोप में क्वींस, न्यूयॉर्क में अरेस्ट कर लिया गया है। डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आलिया ने जलन की वजह से 2 मंजिला गैरेज में आग लगा दी थी।
आलिया फाखरी पर हत्या का आरोप
आलिया पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स (35) और अनास्तासिया एटियेन (33) की मौत का आरोप लगा है। जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर नरगिस फाखरी और उनके परिवार को लेकर लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं। वहीं इस मामले पर नरगिस फाखरी की मां ने समाचार आउटलेट से बात करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी बेटी आलिया ऐसा कुछ कर सकती है।
नरगिस की मां ने दिया बड़ा बयान
नरगिस फाखरी की मां ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है- मुझे नहीं लगता है कि मेरी बेटी आलिया किसी का मर्डर कर सकती है। आलिया बहुत ही अच्छी इंसान है। वो हर किसी का ख्याल रखने वालों में से है। वो लोगों की मदद करने की कोशिश करती है। नरगिस और आलिया की मां ने आगे कहा- मेरी बेटी आलिया को दांतों में इंफेक्शन की वजह से ओपिओइड की लत से परेशान होना पड़ा था।
नरगिस फाखरी ने नहीं की कोई टिप्पणी
आपको बता दें कि अभी तक आलिया की बहन नरगिस फाखरी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। साथ ही पुलिस ने भी इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications