यूपी की छोरी विदेशों में दिखा रही जलवा, आखिर कौन हैं Nancy Tyagi? फर्राटेदार हिंदी बोलकर जीता अंग्रेजों का दिल
Who is Nancy Tyagi: उत्तर प्रदेश की छोरी, जिसने 30 दिनों तक दिन-रात मेहनत करके ऐसी ड्रेस बनाई, जिसे पहनकर वो एक प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में जा पहुंची। ये छोरी कोई और नहीं बल्कि यूपी की नैन्सी त्यागी हैं। वही नैन्सी, जो खुद की डिजाइन की हुई ड्रेस और मेहनत को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।
कांस में नैन्सी का जलवा
नैन्सी की ड्रेस जब कान फिल्म फेस्टिवल में लोगों ने देखी, तो दंग रह गए। जहां एकसे बढ़कर सितारे 'कान फिल्म फेस्टिवल' में मशहूर और महंगे फैशन डिजाइनर्स द्वारा बनाई ड्रेसेज पहनते हैं। वहीं टैलेंटेड नैन्सी ने खुद की मेहनत से तैयार ड्रेस कान फेस्टिवल में पहनकर सबके होश उड़ा दिये।

20 किलो वजनी गाउन देख लोग हैरान
कान से नैन्सी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि विदेशी लोग भी उनकी ड्रेस देखकर हैरान हैं। आपको जानकर शॉक लगेगा कि नैन्सी ने कान्स में जो ड्रेस पहनी हुई है, उसका वजन 20 किलो है।
कौन हैं नैन्सी त्यागी?
नैन्सी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली हैं। वे अपनी यूनीक डिजाइनिंग और फैशन सेंस के चलते लोगों के बीच मशहूर हैं। नैन्सी इन दिनों कांस में अपना जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने अपनी जर्नी को लोगों के सामने बहुत ही शानदार अंदाज में रखा है।
ऐश्वर्या के लुक को भी किया फेल
बताते चलें कि नैन्सी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी वॉक की तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वे काफी सुंदर दिख रही हैं। नैन्सी को खूब तारीफें मिल रही हैं। कई लोगों का कहना है कि कांस में उनका लुक ऐश्वर्या राय के लुक को भी बीट कर पा रहा है।
नैन्सी की फर्राटेदार हिंदी ने जीता दिल
नैन्सी से जब कांस के होस्ट ने सवाल जवाब किये तो उन्होंने सबकुछ हिंदी में कहा। ये सब देखने के बाद लोग नैन्सी की जमकर तारीफ करने लगे। भले ही नैन्सी ने अंग्रेजी का एक भी शब्द ना बोला हो मगर जिस तरह से उन्होंने हर बात को हिंदी में कहा है, वो काफी शानदार है। अपनी भाषा को नैन्सी जिस तरह से विश्व पटल पर प्रमोट कर रही हैं, ये काफी शानदार है।












Click it and Unblock the Notifications