Shah Rukh Khan को लेकर नाना पाटेकर के बदले सुर, एक्टर ने की किंग खान की तारीफ, बोले-'वो मेरा छोटा भाई है'

हाल ही में नाना पाटेकर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का नाम बिना लिए उसे बकवास बताया। अब एक्टर ने एक बार फिर किंग खान को लेकर बड़ा बयान दिया।

Nana Patekar On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान पर तंज कसा था। उन्होंने फिल्म का बिना नाम लिए उसे बेकार कहा था। अब लेकिन नाना पाटेकर के शाहरुख को लेकर सुर बदल गए। उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की।

बता दें कि, नाना पाटेकर ने हाल ही में फिल्म द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बिना शाहरुख खान और उनकी फिल्म जवान का नाम लिए तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ दिनों पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट हुई। लेकिन मैं उसे झेल नहीं पाया। लोगों को इसी तरह की फिल्में पसंद आती हैं।

Nana Patekar

लेकिन अब नाना पाटेकर के सुर बदल गए। एक्टर ने हाल ही में NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'बहुत अच्छा कलाकार है। उसकी पहली फिल्म मेरे साथ थी 'राजू बन गया जैंटलमैन'। रिलीज तो दूसरी हो गई, लेकिन बहुत पहले उसने ये फिल्म साइन कर ली थी। मैंने उसको तभी कहा था कि तू एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा।'

इसके बाद जब नाना पाटेकर से पूछा गया कि क्या उनकी शाहरुख खान से मुलाकात होती है? एक्टर ने जवाब में कहा, 'हम आज भी जब मिलते हैं वैसे ही मुलाकात होती है जैसे पहले होती थी। मुझे उससे कोई भी दिक्कत नहीं है वह मेरा अपना छोटा है। मुझे उससे भला क्यों और किस बात की दिक्कत होगी'।

नाना पाटेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आएँगे। जिसकी कहानी कोरोना काल पर आधारित है। जब तमाम भारत के वैज्ञानिकों ने रातो-रात कोरोना को भगाने के लिए वैक्सीन तैयार की थी। इस दौरान उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था इसी पर फिल्म की कहानी है। विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+