'नागार्जुन ये शर्मनाक है', एक्टर की हरकत देख बौखलाई जनता, बुजुर्ग फैन के साथ किया ऐसा काम कि मांगनी पड़ी माफी

Nagarjuna Viral Video: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद से लोग एक्टर पर भड़क गए हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत
आपको बता दें कि साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन की हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्हें साउथ के एक और फेमस एक्टर धनुष के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक्टर के बॉडीगार्ड ने एक बुजुर्ग और दिव्यांग फैन के साथ बदसलूकी की और उसे जोरदार धक्का मारा।

Nagarjuna

वायरल हो रहा है नागार्जुन का वीडियो
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके बाद से ही नागार्जुन और धनुष दोनों को लेकर जनता बौखला गई है। हालांकि बाद में नागार्जुन की तरफ से माफीनामा भी जारी किया गया है।

सुपरस्टार नागार्जुन को लोगों ने किया ट्रोल
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होनो के बाद लोग उन पर अरना गुस्सा उतार रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि नागार्जुन एक्टर धनुष के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। वह आगे-आगे चल रहे हैं। उनके पीछे धनुष अपने बेटे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स की सुरक्षा के लिए आसपास काफी बॉडीगार्ड्स हैं।

नागार्जुन के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था बुजुर्ग फैन
तभी नागार्जुन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक बुजुर्ग और दिव्यांग शख्स उनके काफी करीब पहुंच जाता है। ये देख नागार्जुन का बॉडीगार्ड उन्हें पकड़कर दूसरी तरफ जोरदार धक्का दे देता है। वो बुजुर्ग को इतनी तेज धक्का देता है कि वो जमीन पर गिर जाते हैं लेकिन वहां खड़ा दूसरा साथी उन्हें पकड़ लेता है।

नागार्जुन ने नहीं की उस बुजुर्ग की मदद
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब ये सब हो रहा था, तब नागार्जुन ने एक बार भी मुड़कर उस बुजुर्ग को संभालने की कोशिश नहीं की थी। उन्होंने तो ऐसे बर्ताव किया जैसे कि कुछ दिखा ही न हो जबकि उनके पीछे चल रहे धनुष ने सब देखा, लेकिन उन्होंने भी रुक कर उस बुजुर्ग की मदद नहीं की। इन दोनों बड़े स्टार्स से फैंस को ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

इस घटना के लिए नागार्जुन ने मांगी है माफी
हालांकि बाद में नागार्जुन ने अपने एक्ट हैंडल पर इस घटना के लिए माफी मांगी है। एक ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा है- मुझे अभी इस बारे में पता चला... ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उस सज्जन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए जरूरी सावधानी बरतूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+