नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी की हुई सगाई, दूसरे धर्म में रचाएंगे शादी, जानें कौन है Zainab Ravdjee?
Akhil Akkineni Engagement: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर जश्न का माहौल है। एक्टर के बड़े बेटे नागा चैतन्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब उनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने सगाई कर ली है। खुद नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर सगाई की अनाउंसमेंट की है।
नागार्जुन ने बेटे अखिल अक्किनेनी की सगाई का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और साथ ही अपनी होने वाली बहू ज़ैनब का स्वागत किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी की सगाई की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी के साथ। जैनब का हमारी फैमिली में स्वागत करते हुए हम बहुत खुश हैं। इस जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दें।'

इसके अलावा अखिल ने भी अपनी होने वाली पत्नी के साथ सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे मेरा सच्चा साथी मिल गया है। मुझे ये अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैंने सगाई कर ली है।" इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
अखिल अक्किनेनी की सगाई की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और तमाम बड़े सितारों ने उन्हें बधाई दी। आपको बता दें कि, जैनब मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और ये एक इंटरफेथ मैरिज होगी। जैनब एक टेलेंटिड आर्टिस्ट हैं जिन्हें उनकी शानदार पेटिंग्स और आर्ट के लिए जाना जाता है। वैसे तो जैनब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट रखा है।
बता दें कि, अखिल की सगाई की खबर तब सामने आई है जब नागा चैतन्य की दूसरी शादी की तैयारी चल रही है। 4 दिसंबर को नागा और शोभिता धुलिपाला सात फेरे लेंगे। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में दोनों की शादी होने वाली है। ये शादी बहुत ही सिंपल अंदाज में होगी। जबकि इससे पहले नागा और सामंथा रुथ प्रभु की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: शादी से पहले नागा-शोभिता का वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन कपल लेगा सात फेरे












Click it and Unblock the Notifications