क्या सामंथा रुथ प्रभु को नागा चैतन्य ने दिया था धोखा? एक्टर ने सरेआम बताया सच, कहा-'सबकुछ करो'

Naga Chaitanya: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से 5 दिसंबर को दूसरी शादी कर ली। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि एक्टर को अक्सर एक्स पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को चीट करने का टैग दिया जाता है। इस बीच नागा का एक पुराना बयान काफी चर्चा में है।

दरअसल, साल 2018 में, अपनी फिल्म शैलजा रेड्डी अल्लुडु के प्रमोशनल इवेंट के दौरान, नागा चैतन्य ने एक मजेदार गेम में भाग लिया था, जहां उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी किसी रिश्ते में दो-टाइम किया या धोखा दिया है। सबकी हैरानी की बात यह थी कि अभिनेता ने 'हां' लिखा हुआ कार्ड उठाया।

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य ने हंसते हुए इस पर विस्तार से बात की और उन्होंने कहा, "हर किसी को जिंदगी में सब कुछ अनुभव करना चाहिए। तभी आप बड़े होते हो और समझते हो कि ठीक है, अब मैंने सभी अनुभव किए हैं, अब बस बसने का समय है।" उस वक्त नागा चैतन्य की सामंथा रुथ प्रभु से शादी हो चुकी है।

खैर, अब समय बदला है और नागा चैतन्य अब शोभिता धुलीपाला के साथ अपनी दूसरी शादी कर लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। कपल की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुई, जो चैतन्य के अक्किनेनी परिवार से जुड़ा एक भावनात्मक स्थान है। अब शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक पारंपरिक तेलुगु शादी होगी, जो करीब 8 घंटे चलेगी। इसमें दूल्हा और दुल्हन के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य के अलावा साउथ के तमाम बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। इससे पहले इस साल अगस्त 2024 नागा चैतन्य और शोभिता ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला लिया।

इससे पहले नागा चैतन्य की सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में शादी हुई थी। कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये फैसला लिया था। लेकिन महज चार साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: नागा-शोभिता की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मंडप पर बैठे नजर आया कपल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+