Naga-Sobhita: नागा-शोभिता की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मंडप पर बैठे नजर आया कपल
Naga-Sobhita Marriage Photo: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध गए हैं। 4 दिसंबर 2024 को दोनों की शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आई। जो कि सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई।
नागा और शोभिता ने अभी तक शादी के आधिकारिक फोटो पोस्ट नहीं किए हैं, लेकिन अब समारोह से जोड़े की झलकियाँ सामने आई हैं। जिसमें नागा चैतन्य शादी की रस्मों में पूरी तरह से खोए हुए नजर आए, इस दौरान उन्होंने धोती की तरह लपेटी हुई पोशाक पहने हुए थी। वहीं, शोभिता धुलिपाला कांचीव्राम सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें असली सोने की जरी थी, जो उनके सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने इस साल अगस्त में सगाई की तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। हालांकि नागा को फैंस ने दूसरी बार शादी करने के लिए काफी ट्रोल भी किया था। लेकिन वह अब अपनी पास्ट लाइफ को पीछे छोड़ शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन मे बंध चुके हैं।
नागा चैतन्यने शोभिता से हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी की, जो उनके परिवार की धरोहर से जुड़ा हुआ स्थान है। यह स्टूडियो 1976 में उनके दादा, अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा स्थापित किया गया था। बंजारा हिल्स में स्थित 22 एकड़ का यह प्रसिद्ध परिसर सिनेमा की विरासत और परिवार की शान का प्रतीक है। जोड़े की शादी एक 8 घंटे की लंबी रस्म के रूप में हुई, जिसमें पारंपरिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों का सम्मान किया गया।
बता दें कि, शोभिता धुलिपाला से नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर साल 2017 में शादी की, लेकिन महज 4 साल बाद कपल ने तलाक का फैसला कर लिया। नागा और सामंथा का तलाक उस वक्त हुआ जब दोनों की सालगिरह आने वाली थी। एक्ट्रेस से अलग होने के बाद नागा की कुछ महीने बाद ही शोभिता से मुलाकात हुई और दोनों डेट करने लगे, अब कपल की फाइनली शादी हो गई है।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: शादी से पहले नागा-शोभिता का वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन कपल लेगा सात फेरे












Click it and Unblock the Notifications