MM Keeravani Profile: 'गली में आज चांद निकला...' के जरिए कीरावानी ने कभी बढ़ाई थी धड़कनें, पढ़ें सफरनामा
हिंदी दर्शकों के लिए एम एम कीरावानी को पहचानना इसलिए भी थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इन्होंने अपना नाम बदलकर बॉलीवुड में गाने कंपोज किए हैं।

MM Keeravani Profile (नाटू-नाटू) : आज इतिहास रचने वाली फिल्म आरआरआर ने सफलता का नया अध्याय लिखा है। इस फिल्म के फेमस सॉन्ग Naatu Naatu को आज गोल्डन ग्लोब में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के अवॉर्ड से नवाजा गया है। जिसके बाद लोग इस गीत के कंपोजर एम एम कीरावानी के बारे में जानने के लिए बेकरार हो गए हैं। वैसे साउथ वाले तो इस नाम को बखूबी जानते हैं लेकिन हिंदी दर्शक उन्हें उनके नाम से कम बल्कि उनके शानदार गानों के जरिए पहचानते हैं क्योंकि कीरावानी ने जो नगमें हिंदी सिनेमा को दिए हैं,वो बेहतरीन, यादगार और नायाब हैं।

गली में आज चांद निकला ('ज़ख्म')
बॉलीवुड संगीत पसंद करने वालों में से बहुत कम ही लोग होंगे जिन्होंने आ भी जा ( 'सुर'), गली में आज चांद निकला ('ज़ख्म'), जादू है नशा है और आवारापन ...('जिस्म') और तुम मिले दिल खिले ('क्रिमिनल') जैसी फिल्मों के गाने नहीं सुनें होंगे। आपको बता दें कि ये सारी फिल्में म्यूजिकल सुपरहिट रही हैं और आज भी इन फिल्मों के गाने लोगों को दिल मोह लेते हैं। इन फिल्मों के कंपोजर और कोई नहीं बल्कि एम एम कीरावानी ही हैं।
Kiara Advani:'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का, जानिए क्या?

एम एम करीम था पहले नाम
वैसे हिंदी दर्शकों के लिए एम एम कीरावानी को पहचानना इसलिए भी थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम बदलकर गाने कंपोज किए हैं। हिंदी सिने दर्शकों में वो एमएम करीम के नाम से जाने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि किसी पंडित के कहने पर इन्होंने अपना नाम बदला था।
नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड जीता
कीरावानी ने हिंदी केअलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में शानदार काम किया है। उनकी सबसे चर्चित फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग (2015)' रही है तो वहीं इन्होंने तेलुगु फिल्म 'अन्नमय्या' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का नेशनल अवार्ड जीता है। इनके खाते में 8 फिल्मफेयर, 11 आंध्रा के 'राज्य नंदी पुरस्कार' भी हैं।

कीरावानी हैं राजमौली के कजिन
मूल रूप से आंध्रा के रहने वाले कीरावानी को संगीत विरासत में मिला , इनके माता-पिता दोनों संगीत से जुड़े हुए थे। घर में शुरू से ही फिल्मी माहौल रहा। राजमौली उनके कजिन हैं तो वहीं उनके पिता कोडुरी शिव शक्ति दत्ता जाने-माने गीतकार और उनकी मां मां कल्याणी मलिक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रही हैं।

भावुक हुए एम एम कीरावानी
एम एम कीरावानी गोल्डन ग्लोब आयोजन में अपनी स्पीच देने के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने इस पुरस्कार का सारा क्रेडिट अपने भाई और डायरेक्टर राजमौली को दिया औऱ कहा कि 'मैं शुक्रगुजार हूं, जो उन्होनें मुझ पर इतना भरोसा किया और मुझे सपोर्ट किया।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications