इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की मौत का राज आज तक नहीं खुला, क्या है कोई रहस्य या फिर है कोई बड़ी कहानी?

Unsolved Bollywood Death Cases: बॉलीवुड की दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी हुई है, उतनी ही रहस्यमयी भी है। यहां स्टारडम का सफर जितना तेज होता है, उतनी ही तेजी से कई कहानियां अधूरी भी रह जाती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स रहे हैं, जिनकी मौत न सिर्फ अचानक हुई, बल्कि आज तक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

शेफाली जरीवाला की मौत
हाल ही में एक्ट्रेस, मॉडल और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला की मौत ने भी लोगों को शॉक्ड कर दिया है। आपको बता दें कि 42 की उम्र में शेफाली ने कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Unsolved Bollywood Death Cases

हेवी डोज की दवाइयों का सेवन कर रही थीं शेफाली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली जरीवाला ने सारा दिन व्रत रखने के बाद शाम को कुछ खास हेवी डोज की दवाइयों का सेवन किया था। ये दवाइयां एंटी एजिंग ट्रीटमेंट से जुड़ी हुई थीं। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है और मौत की सही वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

आइए आपको बताते हैं उन कलाकारों के बारे में जिनकी मौत के रहस्य पर अब भी पर्दा पड़ा हुआ है।

1. परवीन बाबी

-70 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकीं परवीन बाबी अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और बोल्डनेस के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था और उस समय की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल थीं।

-हालांकि परवीन बाबी की मौत का अंदाजा किसी को नहीं था। साल 2005 में परवीन बाबी अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाई गई थीं। कहा गया था कि उनकी मौत डायबिटीज और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से हुई है लेकिन फ्लैट में जिस तरह से उनका शव मिला था वो काफी रहस्यमयी था। साथ ही उनकी बॉडी तीन दिन तक फ्लैट में पड़ी थी लेकिन किसी को कोई खबर ही नहीं लगी।

-बाद में ये भी कहा गया था कि परवीन बाबी को पैरानॉइड स्किजोफ्रेनिया था और वो लंबे समय से अकेली जिंदगी जी रही थीं। लेकिन उनकी मौत की असली वजह आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर करती है।

2. जिया खान

-जिया खान ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'निशब्द', आमिर खान के साथ 'गजनी' और अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम किया था। साल 2013 में उनकी आत्महत्या की खबर ने सबको चौंका दिया था।

-मुंबई के जुहू स्थित फ्लैट में जिया खान का शव फंदे से लटका मिला था। शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था लेकिन बाद में उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और इस केस में कई नए मोड़ सामने आए थे। जिया के सुसाइड नोट ने भी कई खुलासे किए थे।

जिया की मां ने इसे मर्डर बताया था और कहा था कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया था। जिया खान की मौत का ये केस सालों तक चला था और साल 2023 में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया था। हालांकि जिया की मौत आज भी लोगों के लिए एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है।

3. दिव्या भारती

-90 के दशक की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक दिव्या भारती सिर्फ 19 साल की उम्र में सुपरस्टार बन चुकी थीं। हालांकि 5 अप्रैल 1993 को जब उनके फ्लैट की 5वीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हुई, तब पूरा देश सदमे में आ गया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या भारती ने शराब पी रखी थी और ऐसे में वह बैलेंस खोकर अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गई थीं लेकिन कई लोगों ने इसे साजिश के तहत मर्डर भी बताया था। दिव्या भारती उस समय प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी थीं।

-हालांकि पुलिस ने बाद में इसे एक एक्सीडेंट मानकर केस बंद कर दिया था लेकिन आज भी लोग ये मानने को तैयार नहीं हैं कि दिव्या भारती जैसी यंग और खुशमिजाज लड़की इस तरह से किसी दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं।

4. श्रीदेवी

-हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी दुबई में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने गई थीं। शादी समारोह खत्म होने के बाद वह होटल के अपने कमरे में थीं। वहीं बाथटब में उनका शव मिला था।

-शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। लेकिन जब दुबई पुलिस ने अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी की, तो उसमें मौत की वजह एक्सीडेंटल डूबना (Accidental Drowning) बताई गई। ये सुनकर सभी चौंक गए थे।

-फैंस और मीडिया में सवाल उठने लगे कि क्या कोई व्यक्ति होटल के बाथटब में अचानक डूब सकता है। कई लोगों ने श्रीदेवी की मौत को लेकर साजिश या रहस्य की बातें भी की थीं। सोशल मीडिया पर तमाम थ्योरीज वायरल हुईं। कुछ ने इसे प्लान्ड मर्डर बताया तो कुछ ने श्रीदेवी की हेल्थ और लाइफस्टाइल को लेकर सवाल उठाए थे।

5. सुशांत सिंह राजपूत

-साल 2020 में बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर पंखे से लटका हुआ मिला था। पहले इसे सुसाइड कहा गया था लेकिन बाद में एक्टर के परिवार वालों ने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया गया है।

-सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी कई तरह के सवाल उठे थे। लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि सुशांत जैसा यंग एक्टर कैसे सुसाइड कर सकता है। इस केस में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें रिहा कर दिया गया। ये भी एक ऐसा केस है जो आज भी रहस्य बना हुआ है।

क्या इन रहस्यों से कभी उठेगा पर्दा?

इन तमाम केसों में एक चीज कॉमन रही, अचानक हुई मौतें, अधूरी कहानियां और अनगिनत थ्योरीज। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स और कोर्ट के फैसलों के बावजूद आम जनता को ये आज भी एक रहस्य लगता है कि ये स्टार्स कैसे अचानक दुनिया छोड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+