एआर रहमान की बेटी का हुआ निकाह, जानें कौन है उनका दामाद
नई दिल्ली, 07 मई: देश के जानेमाने संगीतकार एआर रहमान की बेटी खातीजा रहमान का शुक्रवार को इंजीनियर रियासदिन शेख मोहम्मद के साथ निकाह हुआ। ऑस्कर जीत चुके एआर रहमान ने शादी की तस्वीरे शेयर की है। खातीजा और रियासदीन की बीते दिसंबर सगाई हुई थी जिसके बाद अब मई में दोनों ने निकाह किया है। एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा 'अल्लाह इस जोड़े पर अपनी रहमत बरसाए। आपकी दुआओं और प्यार के लिए पहले से शुक्रिया'।

पर्दे में दिखीं खतीजा
शादी के बाद बीती रात न्यूलीवेड कपल का रिसेप्शन रखा गया। एआर रहमान ने बेटी के रिसेप्शन का एक खूबसूरत वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है। एआर रहमान ने शादी की फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ साथ दोनों बच्चे आमीन और रहीमा भी हैं। वहीं इस फोटो में एक फोटो फ्रेम भी दिखाई दे रहा है, वो ए आर रहमान की दिवंगत मां करीमा हैं। रहमान ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'खुदा, इस नए जोड़े को अपना आशीर्वाद दे। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए एडवांस में धन्यवाद।'
Recommended Video

खतीजा रहमान भी सिंगर हैं
वेडिंग डे की तरह खतीजा रिसेप्शन के दिन भी चेहरा मास्क से ढका हुआ था। वैसे खतीजा पर्दे में ही रहना पसंद करती हैं। खतीजा ने रेड कलर का सूट पहना है। दुपट्टे को सिर से ओढ़ा हुआ है। चेहरे पर रेड कलर का मास्क पहना है। वहीं उनके पति रियासदीन ने ब्लू कलर का सूट पहना है। खतीजा रहमान सिंगर हैं। उन्होंने बहुत सी तमिल फिल्मों में गाना गाया हुआ है। खतीजा की उम्र 25 साल है। उन्होंने चेन्नई से अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।

साउंड इंजीनियर है रहमान के दामाद
खतीजा के पति रियासदीन रियान की बात करें तो उनका पूरा नाम रियासदीन शेख मोहम्मद बताया जा रहा है। रियास एक साउंड इंजीनियर हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह लंबे समय से ए आर रहमान के साथ काम कर रहे हैं। वो तमिलनाडु के रहने वाले हैं और पेशे से इंटरप्रेन्योर व ऑडियो इंजीनियर हैं।रियास ने अमित त्रिवेदी, बेनी दयाल और हरिहरन जैसे म्यूजिशियन के साथ भी काम किया हुआ है।

रहमान के तीनों बच्चे हैं सिंगर
पिछले साल खतीजा के बर्थडे पर उनकी रियासदीन से गुपचुप सगाई हुई थी। एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के तीन बच्चे हैं- खतीजा, रहीमा और एआर अमीन। खतीजा ने तमिल फिल्मों में कुछ गाने गाए हैं। उन्होंने रजनीकांत की एंथीरन के पुड़िया मनिधा सॉन्ग के साथ सिंगिंग की शुरुआत की थी। रहमान की दूसरी बेटी रहीमा भी पिता और बहन की तरह म्यूजिशियन हैं।












Click it and Unblock the Notifications