Musafir Cafe Review: शांत लव स्टोरी के शौकीन हैं तो जरूर देखें 'मुसाफिर कैफे', सोचने पर मजबूर कर देगी ये सीरीज
वेब सीरीज: मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)
स्टार कास्ट: विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना
डायरेक्टर: रुचिर अरुण
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
एपिसोड: 8
रेटिंग: 2 स्टार (**)
Musafir Cafe Review: क्या आप धीमी गति से चलने वाली एक शांत प्रेम कहानी के शौकीन हैं तो मुसाफिर कैफे वेब सीरीज आपके लिए ही बनी है। ये वेब सीरीज आज यानी 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज को लोगों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है।

24 जुलाई 2026 को रिीज हो गई सीरीज 'मुसाफिर कैफे'
मुकाम बनाना है। लड़के को, वक्त लेकर अपनी परफेक्ट कॉफी बनाना पसंद है। लड़की चाय लवर है क्योंकि वो जल्दी बन जाती है। लड़का जेन ऑस्टेन की 'प्राइड ऐंड प्रिज्युडिस' का मुरीद है, तो लड़की फ्रैंज काफ्का के 'मेटामॉर्फोसिस' की।
8 एपिसोड वाली वेब सीरीज और एक प्यारी प्रेम कहानी
इसे साफ पता चलता है कि दोनों के विचार एक दूसरे से बिल्कुल नहीं मिलते। बावजूद इसके उनके दिल मिल जाते हैं और जन्म लेती है 'मुसाफिर कैफे' की प्रेम कहानी। फेमस राइटर दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित ये लव स्टोरी अब 25 मिनट के 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज की शक्ल में लोगों के लिए पेश की जा चुकी है, जो पुराने दौर के सुकून और ठहराव वाले माहौल में आधुनिक ख्याल वाले प्यार की खूबसूरत जिंदगी को दर्शाती है।
क्या है 'मुसाफिर कैफे' की कहानी?
-वेब सीरीज की कहानी अच्छी-खासी नौकरी वाले इंजीनियर चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी) और तेज तर्रार डिवॉर्स लायर सुधा त्रिपाठी (वेदिका पिंटो) की है, जो भोपाल के एक कैफे में अरेंज्ड मैरिज के सिलसिले में मिलते हैं लेकिन बड़े सपने देखने वाली सुधा को शादी के बंधन में नहीं बंधना है। ऐसे में शादी तो नहीं हो पाती लेकिन दोनों के बीच प्यार हो जाता है।
-कहानी आगे बढ़ती है, तो दोनों की मुलाकातें बढ़ती हैं और बात जल्द ही लिव-इन रिलेशनशिप तक पहुंच जाती है। हालांकि इनके सपने प्यार के आड़े आ जाते हैं। चंदर को नौकरी छोड़कर पहाड़ों पर एक कैफे खोलना है, तो वहीं सुधा को मुंबई में अपना बड़ा लॉ फर्म चलाना है। ऐसे में अचानक दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं। चंदर मुसाफिर कैफे खोलता है लेकिन प्रीति (महिमा मकवाना) के साथ, जो हर मायने में उसकी हमसफर साबित होती है।
-अब चंदन, सुधा और प्रीति की लव ट्रायएंगल वाली इस कहानी में आगे क्या ट्विस्ट आता है, इसे जानने के लिए आपको न केवल ये वेब सीरीज देखनी होगी बल्कि अगले सीजन का भी इंतजार करना होगा।
'मुसाफिर कैफे' सीरीज क्यों देखें?
इसके डायरेक्टर रुचिर अरुण हैं और शरण्या राजगोपाल की लिखी-क्रिएट की इस वेब सीरीज की असल खूबी इसकी खूबसूरत दुनिया है। वो चाहे भोपाल की गलियां हों या मसूरी की हसीन वादियां, ये दुनिया आज के भाग-दौड़ वाले दौर में हम सबका सपना है। इसलिए मुसाफिर कैफे की चाय की चुस्की, कॉफी की गर्माहट, किताबों की महक और प्यार के एहसास वाली इस दुनिया में ठहरने का मन कर करता है। यही कारण है कि आपको सुधा, चंदर और प्रीति जैसे किरदारों से भी प्यार हो जाएगा। हालांकि सुधा और चंदर की प्रेम कहानी में एक वक्त के बाद दोहराव भी महसूस होने लगता है।
वेब सीरीज में क्या है कमी?
वेब सीरीज की लव स्टोरी एक समय के बाद आपको काफी धीमी लगने लगती है। इसके अलावा प्रीति और चंदर के बीच वो केमिस्ट्री भी महसूस नहीं होती जैसा होना चाहिए। ऊपर से आखिर का क्लिफ हैंगर भी निराश करता है। फिर भी ये सीरीज दर्शकों को एक सेल्फ डिस्कवरी की ओर ले जाती है, जहां वो भी अपने सपनों के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। 'मुसाफिर कैफे' के प्रॉमिस वॉल पर लिखने वाले मुसाफिरों की तरह उन्हें भी खुद से कोई वादा करने का मन करता है।
फाइनल वर्डिक्ट
तकनीकी पक्षों की बात करें तो वेब सीरीज की कहानी की सेटिंग, सिनेमेटोग्राफी जैसे पहलू इसे और खूबसूरत बनाते हैं। कुल मिलाकर, इस 'मुसाफिर कैफे' वेब सीरीज को एक मौका देना बनता है। सुकून और ठहराव भरी प्रेम कहानी के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर इसे जरूरे देखें।


Click it and Unblock the Notifications
