पहली बार बेटे के बारे में बात करते हुए भावुक हुए मुनव्वर, बोले- 'मैं हमेशा उसके बारे में ही सोचता हूं...'
पहली बार बेटे के बारे में बात करते हुए भावुक हुए मुनव्वर, बोले- 'मैं हमेशा उसके बारे में ही सोचता हूं...'
मुंबई, 13 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की लॉक अप जीतने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अब अपनी जीत के बाद पहली बार अपने बेटे के बारे में बात की है। लॉक अप शो के दौरान उनकी पत्नी और बेटे के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी। जिसके बाद कंगना रनौत ने कहा कि क्या यह एक रियल फोटो है, क्या तुम शादीशुदा हो...? इस पर मुनव्वर ने कहा था, ''हां, ये तस्वीर मेरी है। मेरी शादी हुई थी लेकिन हम एक साल से साथ नहीं हैं।'' अब मुनव्वर ने कहा है कि वह बहुत जल्द अपने बेटे से मिलेंगे।

लॉक अप में मुनव्वर ने साधी थी चुप्पी, अब की बेटे के बारे में बात
मुनव्वर फारूकी ने लॉक अप में कहा था, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। सोशल मीडिया पर नहीं, लॉक अप जैसे प्लेटफॉर्म पर नहीं। यह ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में मैं बात करना चाहता हूं।" उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल तस्वीर उनकी है। मुनव्वर ने कहा था, 'मैं कुछ छिपा नहीं रहा हूं, लेकिन हम पिछले डेढ़ साल से अलग हैं। मामला कोर्ट में है और मैं उस पर चर्चा नहीं करना चाहता। यह मुश्किल हो गया है।"

मुनव्वर बोले- मैं बहुत जल्द अपने बेटे से मिलने जा रहा हूं
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मुनव्वर फारूकी ने कहा, ''मैं बहुत जल्द अपने बेटे से मिलने जा रहा हूं। मैं उससे मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं हमेशा उसे एक बेहतर जिंदगी देने के बारे में सोचता हूं और उसे अपने सभी सपनों को हासिल करने में सक्षम होना चाहिए। मैं चाहता हूं कि वह एक अच्छा इंसान और एक बेहतर इंसान बने।''

'मैं उसे किसी भी चीज की कमी नहीं होने देना चाहता हूं'
मुनव्वर फारूकी ने कहा, ''मैं यह भी चाहता हूं कि उसके करीबी लोग भी सुरक्षित रहें और वह एक अच्छा इंसान बने। मैं उसे किसी भी चीज की कमी नहीं होने देना चाहता हूं। मैं उसे दुनिया की सारी खुशियां देना चाहता हूं। मैं हमेशा उसके लिए, उसके साथ ही रहना चाहता हूं। जब भी उसे किसी चीज की जरूरत हो, मैं उसके साथ वहां होना चाहता हूं।''

'मैं शो में अतीत के बारे में बात करने को तैयार नहीं था...'
मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा, ''हां, मैं शो में अपने अतीत के बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन साथ ही मुझे एहसास हुआ कि मैं इसे भी किसी से छिपाना नहीं चाहता। हम सभी के साथ ऐसा होता है कि जब हम जीवन में 4 या 5 कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं, तो हम एक बार में एक से निपटने की कोशिश करते हैं।''

'मुझे सेलिब्रिटी का टैग दिया गया है तो निजी जिंदगी के बारे में...'
मुनव्वर फारूकी ने कहा, ''हर किसी का अपना अतीत होता है और अब जब मैं एक जाना-पहचाना चेहरा हूं और मुझे सेलिब्रिटी का टैग दिया गया है, तो मुझे अपने निजी जीवन के बारे में बात करनी होगी और यह अब व्यक्तिगत नहीं है। कुछ जिंदगी के पुराने किस्से हैं लेकिन आगे बढ़ना है जिंदगी का नाम।''












Click it and Unblock the Notifications