Munawar Faruqui की क्या किसी से हुई हाथापाई? हाथों में ड्रिप लगे अस्पताल के बेड पर दिखे, फोटो देख फैंस परेशान
Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी का वक्त कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। ये बात हम इसलिये कह रहे हैं कि दो महीने में दो बार कॉमेडियन की तबीयत खराब हो गई है। हाल ही में अस्पताल के बेड से एक बार फिर मुनव्वर की तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके हाथों में ड्रिप लगी दिख रही है।
मुनव्वर के दोस्त ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी तबीयत नासाज चल रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तस्वीर देखने के बाद फैंस काफी परेशान हैं। क्योंकि बिग बॉस जीतने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कई बार बीमार पड़ चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा भी था कि किसी की नजर लग गई।

इस तस्वीर को मुनव्वर के दोस्त नितिन मेंघवानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने मुनव्वर के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा कि मेरे भाई मुनव्वर जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि उन्हें 24 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर की तस्वीर ने फैंस कोइस तरह से परेशान किया हो। इससे पहले भी बीते महीने खबर आई थी कि मुनव्वर बीमार पड़े हैं। उस वक्त भी मुनव्वर ने खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि शायद उन्हें किसी की नजर लग गई है।
दो महीने के अंदर दो बार अस्पताल में एडमिट होने की खबर ने फैंस को काफी परेशान करके रख दिया है। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मुनव्वर के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
बताते चलें कि हाल ही में मुनव्वर ने पुणे मामले पर दो शायरियां शेयर की थीं। एक में उन्होंने पोर्शे को लेकर कहा था कि कोई भी धनवान आदमी हो, पोर्शे खरीद सकता है। वो पोर्शे खरीद सकता है तो बाकी चीजों को भी खरीद लिया होगा ना।












Click it and Unblock the Notifications