पाकिस्तानी स्टार्स की मुमताज ने की जमकर तारीफ, बैन हटने को लेकर एक्ट्रेस बोलीं- 'उन्हें भी एक मौका इंडिया...'

Mumtaz On Pakistani Actors: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज एक समय पर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती इंडस्ट्री में राज करती थीं। हालांकि अब वह ज्यादातर अपने बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मुमताज ने जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान पर टिपप्णी दी थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने पाकिस्तान स्टार्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुमताज ने पाकिस्तान में किए दौरे पर अपनी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने कहा, 'इतना प्यार, इतनी मोहब्बत, इतने सारे लंच, डिनर और गिफ्ट, मुझे नहीं पता था कि जितना भारत के लोग मुझसे प्यार करते हैं उतना ही पाकिस्तान के भी करेंगे। लोग वहां पर मुझे सड़क पर पहचानते थे। ये इसलिए क्योंकि मैंने खुद को मेंटेन किया हुआ है। मैं अभी भी वही मुमताज लगती हूं। मैं जहां भी जाती हूं, वहां पहचानी जाती हूं। भगवान का आशीर्वाद मुझ पर है।''

Mumtaz

इसके अलावा मुमताज ने ये भी बताया कि मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान और फवाद खान ने उनका अच्छे से स्वागत किया। इसके अलावा एक्ट्रेस के लिए तबीयत खराब होने के बावजूद भी गाना गाया। इसके अलावा फवाद खान ने मुमताज के लिए पूरा रेस्टोरेंट बुक किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने वहा बहुत अच्छे से देख रेख की थी। यहां तक कि उन्हें बहुत सारे गिफ्ट्स भी मिले।

मुमताज ने अंत में पाकिस्तानी स्टार्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'उन्हें भारत में भी काम करने का मौका मिलना चाहिए। वह बहुत ही टैलेंटेड लोग हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में टैलेंट की कोई कमी है लेकिन मेरा मानना ये है कि उन्हें भी यहां एक मौका तो जरूर मिलना चाहिए। वो लोग हमसे बिल्कुल भी अलग नहीं हैं।'

बता दें कि, मुमताज ने 60 और 70 के दशक की कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 11 साल की उम्र में सोने की चिड़िया से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने दो रास्ते, देव आनंद की हरे रामा हरे कृष्णा और फ़िरोज़ खान की अपराध जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल मुमताज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+