शर्मिला टैगोर पर फूटा मुमताज का गुस्सा, कहा- वो तो फ्लॉप फिल्में ही.....
Mumtaz On Sharmila Tagore: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मुमताज ने अपनी को-एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुमताज ने शर्मिला टैगोर से अपनी 'दुश्मनी' के बारे में कई खुलासे किए हैं।
शर्मिला टैगोर और मुमताज की दुश्मनी
मुमताज ने इस बात से साफ इनकार किया है कि शर्मिला टैगोर के साथ उनकी कोई दुश्मनी थी। आपको बता दें कि मुमताज ने पहले कहा था कि वो और शर्मिला कभी दोस्त नहीं हो सकते, कभी साथ हैंग आउट नहीं कर सकते हैं।

'मैं शर्मिला टैगोर की बहुत इज्जत करती हूं'
मुमताज ने कहा कि सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उन्होंने और शर्मिला टैगोर, दोनों ने काम किया लेकिन एक्टर ने दोनों के बीच कभी विवाद पैदा करने की कोशिश नहीं की। मुमताज ने रेडिफ से बातचीत में कहा- मैं शर्मिला टैगोर की बहुत इज्जत करती हूं। वह मुझसे कहीं ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। मैं 8 साल की उम्र से काम कर रही हूं। मैंने अपने काम के दौरान बहुत कुछ सीखा है।
'मैंने राजेश खन्ना के साथ बहुत फिल्में की हैं'
मुमताज ने आगे कहा- लेकिन मैंने राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर से ज्यादा फिल्में की हैं। ये भगवान की ही मर्जी थी कि काका के साथ मेरी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई, जबकि शर्मिला टैगोर की फिल्म राजेश खन्ना के साथ फ्लॉप भी हुई थी।
मुमताज ने कहा- काका मेरी केयर करते थे
मुमताज ने कहा- राजेश खन्ना ने हम दोनों एक्ट्रेसेस के साथ काम किया था लेकिन कभी भी उन्होंने हमारी दुश्मनी को हवा नहीं दी। उन्होंने कभी भी शर्मिला टैगोर के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा लेकिन वो उस वक्त अपसेट हो जाते थे जब मैं दूसरे एक्टर जैसे धर्मेंद्र या देव आनंद के साथ फिल्म साइन करती थी। उन्हें लगता था कि मुझ पर उनका हक है। वो मेरी केयर करते थे।
हीरोइनें कभी दोस्त नहीं हो सकती हैं
आपको बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने शर्मिला टैगोर के साथ अपनी दुश्मनी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- हीरोइनें कभी दोस्त नहीं हो सकती, आज भी नहीं और तब भी नहीं थीं। हम कभी साथ डिनर नहीं करते, कभी हैंग आउट नहीं करते थे। हमेशा से ही ऐसा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications