मुंबई की तारा को पसंद आया 55 साल का पाकिस्तानी अमीर, प्राइवेट वीडियो वायरल, लोग बोले- ये तो दादा के साथ....
Mumbai Tara Married Pakistani Guy: एक तरफ जहां पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने सचिन के लिए सरहदें पार कर भारत पहुंच गई हैं वहीं अब भारत की एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने पाकिस्तान के एक अमीर आदमी से शादी कर ली है। खबर है कि भारत की एक महिला ने पाकिस्तान के एक रईस शख्स से निकाह किया है और अब उसकी लाइफ स्टाइल के वीडियो लोगों को हैरान कर रहे हैं।
मुंबई की तारा को पसंद आया 55 साल का आदमी
इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आने वाली लड़की भारत के मुंबई की रहने वाली तारा ढिल्लो हैं और वह इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हैं। वहीं इस महिला का पति पाकिस्तान के आईटी उद्योगपति सलीम गौरी हैं जिनकी उम्र 54 साल है।

पाकिस्तान के आईटी उद्योगपति सलीम गौरी से की शादी
सलीम नेटसॉल टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं और उनका कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है। दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ दुनिया में घूमते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी लाइफ स्टाइल बहुत ही लग्जीरियस है।
उम्र के अंतर को लेकर हो रही चर्चा
इस कपल की चर्चा शादी के अलावा एक दूसरे के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी हो रही है। कपल की शादी के बाद उनके हनीमून का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को कपल ने अपने इंस्टाग्राम पेज से ही शेयर किया था।
हनीमून वीडियो को मिले 12 लाख व्यूज
इन वीडियोज को तारा ने अपने अकाउंट tara_tsg से शेयर किया है, जिसे 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के वीडियोज पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने जहां मजेदार कमेंट्स किए हैं तो हीं कुछ लोगों ने उनकी शादी को लेकर आलोचना भी की है।
'दादा जी के साथ अच्छे संबंध हैं'
एक यूजर ने तारा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- लगता है आपका आपके दादा जी के साथ अच्छे संबंध हैं। दूसरे ने लिखा है- अगर इस चचा के पास पैसा नहीं होता तो ये लड़की इनके पास नहीं होती सब पैसे का खेल है भाई साहब। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इस बाप-बेटी की जोड़ी बहुत ही शानदार लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications