चंद घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़ा विक्की-कैटरीना को धमकी देने वाला शख्स, आरोपी ने बताई ये वजह

मुंबई पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद आखिरकार उन्होंने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई, 25 जुलाई: पिछले कुछ दिनों से एक शख्स बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को स्टॉक कर रहा था और उनकी फोटो पर अश्लील कमेंट करता था। लेकिन, ये शख्स यही नहीं रूका उसने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद विक्की कौशल ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। लेकिन अब इस मामले से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद घंटों में ही पुलिस ने धमकी देने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम मनविंदर सिंह बताया जा रहा है।

katrina kaif

Recommended Video

    Bollywood Actress Katrina Kaif, Vicky Kaushal को मिली जान से मारने की धमकी | वनइंडिया हिंदी *News

    कैटरीना कैफ का था एकतरफा आशिक
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी देने वाला ये शख्स मनविंदर सिंह मुंबई में इन दिनों फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहा है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार के बाद पूछा कि, आखिर उसने कैटरीना कैफ को क्यों धमकी दी थी। तो उसने बताया कि, वह एक्ट्रेस से एकतरफा प्यार करता था। उसने इंस्टाग्राम में अपना फेक अकाउंट क्रीएट किया था जिससे वह कैटरीना कैफ को धमकी देता था।

    विक्की कौशल ने दर्ज कराया था केस
    आपको बता दें कि, 25 जुलाई की सुबह विक्की कौशल ने मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें विक्की कौशल ने बताया था कि, कईं दिनों से कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर एक यूजर उनको जान से मारने की धमकी दे रहा था। पहले तो वह कैटरीना कैफ के पोस्ट पर अश्लील कमेंट करता था। लेकिन, बाद में उसने उन्हें मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस अब लगातार उससे लगातार मामले की पूछताछ कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+