Mukul Dev Wife: कौन हैं मुकुल देव की पत्नी, क्यों नहीं आतीं सामने? जानें शादी के बाद क्या हुआ था एक्टर के साथ
Mukul Dev Wife: बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल खुश करने वाले एक्टर मुकुल देव अब नहीं रहे। 54 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि लह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
54 साल के एक्टर मुकुल देव की मौत
दिवंगत एक्टर मुकुल देव के बड़े भाई एक्टर राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि गत 23 मई 2025 की रात को नई दिल्ली में उनके भाई ने आखिरी सांस ली है। वह अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं।

दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार
राहुल देव ने ही बताया है कि आज 24 मई 2025 (शनिवार) शाम 5 बजे दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में मुकुल देव का अंतिम संस्कार होगा। फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे के साथ एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि मुकुल खुद को अब बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।
टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे मुकुल देव
-आपको बता दें कि मुकुल देव एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे। उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और म्यूजिक एल्बमों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ बांग्ला, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है।
-मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश भी दिल्ली में ही हुई थी। उनके पिता हरि देव, एक सहायक पुलिस आयुक्त थे जिनका साल 2019 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इसके अलावा मुकुल देव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से प्रशिक्षित पायलट भी थे।
-मुकुल देव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'दस्तक' से एंट्री की थी जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था। मुकुल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म 'अंत द एंड' में देखा गया था। वह बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे।
कौन हैं मुकुल देव की पत्नी?
मुकुल देव की पत्नी का नाम शिल्पा देव हैं। हालांकि एक्टर की पत्नी ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर हैं। मुकुल और शिल्पा की एक बेटी है, जिसका नाम सिया है। एक्टर की मां का नाम अनूप कौशल और पिता का नाम हरि देव कौशल है।
2005 में मुकुल का घर छोड़ बेटी के साथ चली गई थीं पत्नी
-मुकुल देव ने अपनी लेडी लव शिल्पा देव से शादी की थी। कपल की एक बेटी सिया भी है लेकिन साल 2005 में ये रिश्ता टूट गया था। मुकुल देव मुंबई के पाली हिल इलाके में परिवार के साथ रहते थे। 2005 में ये खबर आई थी कि पत्नी शिल्पा ने उन्हें छोड़ दिया है और वह अपनी दो साल की बेटी सिया को अपने साथ लेकर मायके चली गई हैं।
-इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मुकुल देव पत्नी शिल्पा और बेटी सिया से अलग होने के बाद से अपना परिवार छोड़ मुंबई में ही अकेले रहने लगे थे। कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि शिल्पा ने मुकुल को क्यों छोड़ा था इसकी जानकारी कभी सामने नहीं आई, लेकिन दिल्ली जाने के बाद शिल्पा कभी भी वापस मुंबई नहीं आईं।
'शादी टूटने के बाद बदल गए थे मुकुल देव'
-मुकुल देव के एक करीबी दोस्त ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बेटी होने के बाद से शिल्पा और मुकुल के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद शुरू हो गया था। दोस्त ने कहा था- इस तरह के झगड़े में किसी एक को दोष नहीं दिया जा सकता।
-शादी को सफल बनाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। हालांकि शादी टूटने और शिल्पा के बेटी को लेकर मायके चले जाने के बाद से मुकुल देव काफी बदल गए थे। वो शांत हो गए थे। परेशान रहने लगे थे। उन्होंने काम करना भी कम कर दिया था। हालांकि वह कभी कभी अपनी बेटी सिया से मिलने के लिए दिल्ली जाते हैं। आपको बता दें कि मुकुल देव की मौत भी दिल्ली में ही हुई है।
विंदू दारा सिंह ने बताई ऐसी सच्चाई
-वहीं दिवंगत एक्टर मुकुल देव के दोस्त और को-एक्टर विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है- अपने माता-पिता की मौत के बाद, मुकुल देव ने खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। वह डिप्रेशन में चला गया था और परेशान रहने लगा था।
-विंदू दारा सिंह ने कहा- पिछले कुछ दिनों में मुकुल देव की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और वह अस्पताल में भर्ती था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था और हम सभी उसे बहुत याद करेंगे।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications