'भगवा बिकिनी में हीरोइन को नचाते हो और फिर..', पठान के 'बेशर्म रंग' गाने पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा

मुकेश खन्ना ने एक बार फिर बेशर्म रंग में भगवा बिकिनी पर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने सेंसर बोर्ड को इस मामले में जागरुक होने की सलाह दी।

Mukesh Khanna Reaction Besharam Rang: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है तभी से फिल्म को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर हिंदू संगठनों का कहना है कि, धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं तमाम राजनेताओं ने भी इसका खुलकर विरोध किया। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने बेशर्म रंग को लेकर एक पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

बेशर्म रंग पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा

बेशर्म रंग पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा

मुकेश खन्ना ने यूट्यूब पर अपना ब्लॉग शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भगवान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि, 'पहले पीके फिर काली, लक्ष्मी, आदिपुरुष और अब पठान में हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है'। मुकेश खन्ना ने इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान पर आपत्ति जताई।

 'क्या ये कंट्रोवर्सी करने का तरीका है?

'क्या ये कंट्रोवर्सी करने का तरीका है?

मुकेश खन्ना के मुताबिक, फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने में अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। हीरोइन को भगवा बिकिनी में डांस करते हुए दिखाया गया है। मुकेश खन्ना ने कहा कि, 'क्या ये कंट्रोवर्सी करने का तरीका है? लोग समझते हैं कि कंट्रोवर्सी होगी तो इस पर चर्चा करेंगे और पब्लिसिटी मिल जाएगी फिर लोग फिल्म देखने जाएंगे। इनकी यही मंशा है मैं जानता हूं। सभी ने हिंदू धर्म को सॉफ्ट टारगेट बना रखा है'।

फिल्म पठान को करो बायकॉट

फिल्म पठान को करो बायकॉट

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि, 'बेशर्म रंग गाने को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बायकॉट की मुहिम चलाई जा रही है। मैं इसका समर्थन करता हूं। इस फिल्म को बायकॉट करना चाहिए'। इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर सवाल खड़े किए और इसे अश्लीलता बताया।

भगवा बिकिनी को कहा अश्लीलता

भगवा बिकिनी को कहा अश्लीलता

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'जोगिया रंग की बिकिनी पहना कर हीरोइन को नचाते हो! यही नहीं जूम करके लोगों को दिखाते भी हो, देखो देखो ये बिकिनी जोगिया रंग की है! इतनी अभद्रता और अश्लीलता! गाने के बोल बोल कर बेशर्म रंग कह कह कर जोगिया रंग का घुमा फिरा नचा कर इस तरह से अश्लील अपमान! इतना दुस्साहस! क्या फिर भी आप लोग आशा रखते हो कि इस भगवा रंग को पवित्र मानने वाले हिंदू इसके खिलाफ खड़े नहीं होंगे? बिल्कुल खड़े होंगे और खड़े हो भी रहे हैं। अब इस बेशर्म गाने और इस फिल्म को ऊपर वाला ही बचाए!'

मुकेश खन्ना ने सेंसर बोर्ड को दी ये सलाह

मुकेश खन्ना ने सेंसर बोर्ड को दी ये सलाह

इसके अलावा मुकेश खन्ना ने सेंसर बोर्ड को जागरुक होने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि, 'सेंसर बोर्ड को ज्यादा जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर सेंसर बोर्ड को हिंदू धर्म का ज्ञान नहीं तो उन्हें हटाने की जरूरत है। बेशर्म रंग गाने में भगवा बिकिनी वाली ड्रेस को बदलना चाहिए ताकि आगे कोई भी प्रोड्यूसर इस तरह की गलती नहीं करे। जब इन्हें नुकसान होगा तब समझ में आएगा।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पठान

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पठान

बता दें कि, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में सेंसर बोर्ड की तरफ फिल्म में बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे। अब फिल्म में किस तरह बदलाव किए जाएंगे ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही मालूम हो पाएगा।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने Makers को दिए निर्देश | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+